दिल्ली। रोम के अधिकारियों ने 8 सितंबर, 2026 को एक असाधारण खोज को जनता के सामने पेश किया — प्राचीन रोम का अब तक ज्ञात सबसे बड़ा भित्ति-चित्र (फ्रेस्को) और मोज़ेक परिसर, जो लगभग तीन दशक पहले खोजे जाने के बाद अब पहली बार आम लोगों के देखने के लिए खोला गया है। यह पहली शताब्दी ईस्वी का “पेंटेड सिटी” नामक भित्ति-चित्र और उसे जुड़ा “ग्रेट मोज़ेक” कोलोसियम के पास ओपियो पहाड़ी पर स्थित ट्रोजन के स्नानागार (बाथ्स ऑफ ट्रोजन) की खुदाई के दौरान 1990 के दशक मेंएक भूमिगत गैलरी में मिला था — जो उस समय दुनिया का सबसे बड़ा स्नान परिसर हुआ करता था। रोम के मेयर रॉबर्टो गुआल्टिएरी ने इस हाल ही में पुनर्स्थापित कलाकृति का अनावरण करते हुए बताया कि यह प्राचीन रोम की अपनी तरह की सबसे बड़ी दीवार-कला है। यह भित्ति-चित्र एक चारदीवारी वाले बंदरगाह शहर को ऊपर से देखे गए दृश्य (बर्ड्स-आई व्यू) के रूप में दर्शाता है — जिसमें इमारतें, एक थिएटर, एक मंदिर, सार्वजनिक चौक और मीनारें साफ नज़र आती हैं।

सदियों तक भूमिगत छिपे रहने के बावजूद इसके नीले और टेराकोटा रंग आज भी स्पष्ट हैं, हालांकि समय के साथ कुछ फीके पड़ गए हैं। मेयर गुआल्टिएरी ने इसे कला और इतिहास दोनों दृष्टियों से “दुनिया में वाकई अनूठा” बताया। रोम की सांस्कृतिक अधीक्षक क्लाउदियो पारीसी प्रेसीचे ने कहा कि इस बंदरगाह शहर की भव्यता — जिसमें इमारतें, थिएटर, मंदिर, सार्वजनिक चौक और मीनारें शामिल हैं — बेहद अच्छी तरह संरक्षित पाई गई है, हालांकि यह अब भी स्पष्ट नहीं है कि यह चित्र वास्तव में किस शहर को दर्शाता है। करीब 15 मीटर ऊंचा यह मोज़ेक भी बारीकी से सजाए गए स्तंभों, वास्तुशिल्प त्वों और चार अलग-अलग स्तरों पर बनी आकृतियों से सुसज्जित है। पुनर्स्थापन कार्य में सतह पर जमी परतों को हटाना, जोड़ाई को मजबूत करना और दृश्यता बेहतर बनाने की तकनीकें शामिल थीं, ताकि इन नाज़ुक कलाकृतियों की मूल सुंदरता बरकरार रखी जा सके। फिलहाल यह स्थल शुरुआती दौर में सप्ताहांत के दौरान केवल 15 लोगों के छोटे समूहों में ही खोला जा रहा है।

इसका उद्देश्य यह परखना है कि बढ़ती नमी और मौसमी बदलावों का इन नाज़ुक कलाकृतियों पर क्या असर पड़ता है, इसके बाद ही आम जनता के लिए व्यापक पहुंच की अनुमति दी जाएगी। यह खोज न केवल पुरात्व प्रेमियों बल्कि दुनिया भर के इतिहास प्रेमियों के लिए भी एक भावुक क्षण है — मानो दो हजार साल पुराना रोम एक बार फिर से जीवंत हो उठा हो। वैभव भट्ट “हम नहीं जानतेकि यह किस शहर सेजुड़ा है, लेकिन वह ज़रूर कोई बेहद प्रसिद्ध शहर रहा होगा,” उन्होंने कहा।