ा इंतजार न करें.. अपने काम के जरिए समाज में आए सकारात्मक बदलाव को वे अपनी सबसे बड़ी कमाई मानती हैं। जब कोई अन्य महिला उनकी यात्रा से प्रेरित होकर अपनी पहचान बनाने की बात कहती है, तो मधुलिका को लगता है कि उनकी मेहनत सार्थक हो गई। जो युवा महिलाएं अपना खुद का काम शुरू करना चाहती हैं, उनके लिए मधुलिका की सलाह बेहद स्पष्ट और व्यावहारिक है। वे कहती हैं कि किसी आदर्श समय का इंतजार बिल्कुल मत कीजिए; छोटे स्तर से शुरुआत कीजिए और सीखते हुए आगे बढ़िए। उनका माना है कि शुरुआत में लोग क्या कहेंगे, इसे ज्यादा जरूरी यह है किकु छ साल बाद आप खुद से क्या कहेंगे। भविष्य की योजनाओं पर बात करते हुए मधुलिका बताती हैं कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान अपने रचनात्मक कार्य और व्यक्तिगत पहचान को और अधिक मजबूत करने पर है। वे आगे बड़े संस्थानों और अर्थपूर्ण परियोजनाओं के साथ काम करना चाहती हैं, ताकि उनका डिजिटल मंच केवल प्रचार तक सीमित न रहे, बल्कि वहां लोगों से उनके वास्तविक अनुभव भी जुड़ें।

अंत में, ‘देश दर्पण संवाद’ की महिला पाठकों को एक बेहद सशक्त संदेश देते हुए वे कहती हैं, “अपनी पहचान को कभी पीछे मत रखिए। जिम्मेदारियां हर किसी की जिं दगी का हिस्सा हैं, लेकिन अपने सपनों के लिए थोड़ा वक्त निकालना भी उतना ही जरूरी है। शुरुआत छोटी हो सकती है, उसमें थोड़ी देर हो सकती है, लेकिन अगर आप खुद पर विश्वास रखती हैं, तो अपनी नई पहचान बनाने की कोई उम्र नहीं होती।” रूढ़ियों को तोड़ बॉलीव ड तक उड़ान: 40 लाख दिलों पर राज कर रहीं ‘मध एसडी किंग’ (रं जना सिह) ं मध्य प्रदेश के सीधी जिले की माटी में पली-बढ़ी एक साधारण सी लड़की ने आज मायानगरी से लेकर डिजिटल दुनिया तक में असाधारण मुकाम हासिल कर लिया है। छोटे से शहर से निकलकर आसमान की बुलंदियों को छूने वाली सीधी की इस होनहार बेटी का नाम है— मधुएसडी किंग (रंजना सिंह)। विं ध्य क्षेत्र के इस छोटे से जिले से शुरू हुआ उनका सफर आज बॉलीवुड के बड़े-बड़ेसितारों तक पहुँच चुका है और वह छोटे शहर के युवाओं के लिए एक जीती-जागती मिसाल बन गई हैं।

शिक्षा और कला को अक्सर एक-दूसरे का विरोधी माना जाता है, लेकिन मधु ने इस धारणा को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। वह बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रहने वाली एक अत्यंत प्रतिभावान छात्रा रही हैं। वर्ष 2026 में, उन्होंने साइंस स्ट्रीम से अपनी 12वीं की परीक्षा में असाधारण और शीर्ष अंक प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक प्रतिभा को साबित किया। वहीं दूसरी ओर, उनका सांस्कृतिक और कलात्मक सफर महज़ चौथी क्षा की कोमल उम्र में शुरू हो चुका था। और अब उनका 4 मिलियन (40 लाख+) सब्सक्राइबर्स का विशाल परिवार है। डिजिटल जगत मेंतहलका: मधु एसडी किंग ने बॉलीवुड के 30 से अधिक दिग्गजों के साथ किया ग्रैंड कोलैबोरेशन सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना चुके मधु एसडी किंग ने एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री के 30 से भी ज्यादा बड़े सेलिब्रिटीज के साथ कोलैबोरेशन कर डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर धूम मचा दी है।

इस मेगा-कोलैबोरेशन की लिस्ट में बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ, अपनी सुरीली आवाज से सभी को दीवाना बनाने वाली सिं गर कनिका कपूर, युवाओं की पसंदीदा एक्ट्स कश रेका कपूर, हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की क्वीन रेणुका पंवार और बॉलीवुड के ‘बैड मैन’ गुलशन ग्रोवर जैसे दिग्गज नाम शामिल हैं। इनके अलावा भी इंडस्ट्री की कई नामचीन हस्तियों के साथ मधु एसडी किंग के प्रोजेक्ट्स सामने आ चुके हैं। पिता का संघर्ष: सामाजिक बंदिशों पर विजय मधु के जीवन में उनके पिता स्व. रविराज सिंह एक विशाल बरगद के वृक्ष की तरह रहे, जिसने हर सामाजिक तूफान से अपनी बेटी को बचाकर रखा। जब एक संकु चित मानसिकता वाले समाज ने बेटी के डांस पर सवाल उठाए, तो स्व.रविराज सिंह जी ने समाज की हर बंदिश से अके ला मुकाबला किया। गुरु‘एसडी किं ग’:कलाके शिल्पी और जीवन केसबसेबड़े मार्गदर्शक कहते हैं कि कच्ची माटी को एक सुंदर मूर्ति में ढालने का काम केवल एक सच्चा गुरु ही कर सकता है।

मधु के जीवन में वह मार्गदर्शक बनकर आए उनके डांस टीचर और गुरु सुमित भारती (एसडी किं ग)। गुरु सुमित भारती (एसडी किंग) ने केवल मधु को नृत्य की बारीकियाँ और स्टेज प्रेजेंस ही नहीं सिखाईं, बल्कि जीवन में आने वाली हर छोटी-बड़ी मानसिक और व्यावहारिक चुनौतियों का सामना करना भी सिखाया।