पितृपक्ष मेंतर्पण और श्राद्ध से मिलेगी आपको शांति सुख समृद्धि आरोग्यता और मोक्ष पितृ पक्ष में पितरों का श्राद्ध और तर्पण करने से पितृ प्रसन्न होते हैं, जिसे परिवार को सुख-समृद्धि, दीर्घायु, वंश वृद्धि और मानसिक शांति का आशीर्वाद मिलता है। पौराणिक कथन के अनुसार, पितृ पक्ष के दौरान हमारे पूर्वज सूक्ष्म रूप में पृथ्वी पर आते हैं। इस दौरान किए गए तर्पण से उन्हें निम्नलिखित लाभ और पुण्य प्राप्त होते हैं: पितृऋण सेमुक्ति: हिंदू धर्म में देव ऋण, ऋषिऋण और पितृ ऋण नाम के तीन मुख्य ऋण माने गए हैं। श्राद्ध करने से व्यक्ति अपने पितृ ऋण (पूर्वजों के प्रति कर्तव्य) से मुक्त होता है इसीलिए पितृपक्ष में प्रतिदिन पितरों का तर्पण करने से पूर्व देव ऋषि और दिव्य मनुष्य तर्पण करना चाहिए। मोक्ष और तृप्ति: जल और काले तिल से किया गया तर्पण पितरों की आत्मा को तृप्त करता है। इसे उन्हें उच्च लोकों की यात्रा में ऊर्जामिलती है और प्रेत योनि या कष्टों से मुक्ति मिलती है।

पितृदोष का निवारण: जिन कुं डलियों या परिवारों में पितृदोष होता है (जिसके कारण कार्यों में रुकावट आती है), पितृ पक्ष में नियमित तर्पण करने से वह दोष शांत हो जाता है। वंश की वृद्धि: परिवार में योग्य संतान की प्राप्ति होती है और वंश आगे बढ़ता है।सुख-समृद्धि और धन: व्यापार, नौकरी और धन-धान्य में आ रही रुकावटें दूर होती हैं। पारिवारिक एवं मानसिक शांति: घर में क्लेश, अकारण बीमारी और अशांति का माहौल खत्म होता है और आपसी प्रेम बढ़ता है। गरुण पुराण और मार्कण्डेय पुराण में लिखा है कि जब पितर श्राद्ध और तर्पण से तृप्त होते हैं, तो वे अपने वंशजों कोआयु, प्रजा (संतान), धन, विद्या, स्वर्ग, मोक्ष, सुख और राज्य प्रदान करते हैं। इसके विपरीत, तर्पण न करने से पितर निराश होकर लौटते हैं, जिसे घर में दरिद्रता और अशांतिआ सकती है। किस विधि सेकरें पितरों का तर्पण किस दिशा मेंकरना चाहिए? दक्षिण दिशा : पितरों का तर्पण हमेशा दक्षिण दिशा की ओर मुख करके ही करना चाहिए। दक्षिण दिशा को पितरों की दिशा माना गया है।

किस स्थान पर करना चाहिए? सर्वोत्तम स्थान: किसी पवित्र नदी का किनारा, तीर्थस्थल (जैसे गया, प्रयागराज, कु रुक्षेत्र), या गौशाला तर्पण के लिए सबसे उत्तम माने गए हैं।घर पर: यदिआप बाहर नहीं जा सकते, तो घर के आंगन या बालकनी में साफ-सुथरी जगह पर, जहाँ से दक्षिण दिशा की ओर मुख किया जा सके वहाँ तर्पण कर सकते हैं। (सावधानी: घर के भीतर तर्पण करते समय जल को सीधे जमीन पर न गिराएं। एक साफ परात या बड़े पात्र में जल गिराएं और बाद में उस जल को किसी पौधे की जड़ या पीपल के पेड़ में डाल दें।) किस सामग्री सेकरना चाहिए? तर्पण के लिए निम्नलिखित सामग्रियों की आवश्यकता होती है:तांबे, पीतल, कांसे या चांदी का पात्र: जल भरने के लिए (लोहे, स्टील या प्लास्टिक के बर्तनों का उपयोग वर्जित है)। शुद्ध जल और गंगाजल: तर्पण का मुख्य आधार। काला तिल: पितृ तर्पण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सामग्री (देवताओं के लिए सफे द तिल या अक्षत का प्रयोग होता है, लेकिन पितरों के लिए केवल काला तिल)।

कु शा : कु शा के बिना तर्पण अधूरा माना जाता है। इसकी एक अंगूठी (पवित्री) बनाकर सीधे हाथ की अनामिका उंगली में पहनी जाती है।कच्चा दूध, जौ, सफे द फू ल, और चंदन: जल में मिलाने के लिए। आपकेप्रश्न और हमारेउत्तर पितरों का तर्पण किस समय करना चाहिए पितरों का तर्पण करने के लिए सबसे उचित समय दिन में 11 से 12:30 का होता है अगर इस समय न कर पाए तो 12:30 से 1:00 बजे का समय श्रेष्ठ माना गया है। अगर पितरों को गया जी में छोड़ आए हो तो क्या तर्पण कर सकते हैं। पितृ पक्ष में तर्पण करना एक बहुत ही श्रेष्ठ कर्म है इसे हर परिस्थिति में हमेशा करना चाहिए क्योंकि इस समय किया गया तर्पण हमारे पितरों को अवश्य लगता है चाहे वह कहीं पर हो चाहे उन्हेंमोक्ष क्यों न मिल गया हो तो वह तर्पण का पुण्यभगवान विष्णु को जाता है जिसे हमें मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। पितरों का तर्पण घर में किस सदस्य को करना चाहिए।