भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी की मौजूदगी में आयोजित हुई पहली कोर ग्रुप बैठक में सत्ता और संगठन के कामकाज को लेकर नेताओं की तीखी तल्खी सामने आई है। बैठक के दौरान कई प्रमुख मंत्रियोंने खुले तौर पर अपनी नाराजगी व्यक्त की और नौकरशाही के हावी होने का मुद्दा उठाया। अधिकारियों के रवैये पर डिप्टी सीएम की शिकायत, सीएम का पलटवार बैठक में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने अधिकारियों के अड़ियल रवैये पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अफसर हमारी सुन ही नहीं रहे हैं और काम नहीं कर रहे हैं। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के घर में घुसने की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने इसे बेहद चिं ताजनक करार दिया। इस शिकायत पर मुख्यमंत्री डॉ.

मोहन यादव ने तल्ख लहजे में जवाब देते हुए कहा कि आपके पास महत्वपूर्णविभाग है, फिर भी ‘कफ सिरप’ जैसी घटना कैसे हो जाती है? शिवराज और कै लाश ने भी जताई कड़ी नाराजगी सत्ता और संगठन के बीच की यह खाई केवल मंत्रियों तक सीमित नहीं रही। केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए कहा कि जब वे अपने संसदीय क्षेत्र में आते-जाते हैं, तो वहां के कलेक्टर प्रोटोकॉल तक का पालन नहीं करते हैं।