नई दिल्ली। 34 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे विमान में जब अचानक खतरा मंडराया, तब 174 यात्रियों की जिंदगी कुछ पलों के फैसले पर टिकी थी। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में भारतीय कै प्टन स्मित मच्छार पर उनके को-पायलट ने कथित तौर पर चाकू से हमला किया। विमान नियंत्रण से बाहर होने लगा और करीब दो मिनट में 34 हजार फीट से नीचे 16 हजार फीट तक आ गया। घायल होने के बावजूद स्मित ने स्थिति संभालने की कोशिश जारी रखी। घटना का सबसे अहम मोड़ तब आया, जब स्मित ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खुलते ही केबिन में मौजूद यात्रियों और क्रू के सदस्य कॉकपिट में पहुंचे और हमलावर को-पायलट को काबू में किया। विमान में मौजूद एक डेंटिस्ट ने घायल कै प्टन का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद सादे कपड़ों में यात्रा कर रहे दो राहत पायलटों ने विमान की कमान संभाली और उसे सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्टपर सुरक्षित उतारा गया। इस घटना के बाद कै प्टन स्मित की बहादुरी की चर्चा भारत से लेकर इजरायल तक हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉल के जरिए उनसे करीब 10 मिनट बातचीत की। बातचीत के दौरान भावुक हुए स्मित ने प्रधानमंत्री से कहा, “आप मेरे हीरो हैं।” उन्होंने बताया कि संकट की उस घड़ी में वह हनुमान चालीसा पढ़ रहे थे। पीएम मोदी ने उनकी सूझबूझ की सराहना करते हुए उनकी मां गीतावेन को अच्छे संस्कार देने के लिए प्रणाम करने की बात कही। फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स ने स्मित को राष्ट्रीय बहादुरी पुरस्कार देने की मांग की है। वहीं लेखक जावेद अख्तर ने उन्हें महावीर चक्र देने की मांग की है। अभिनेता आर. माधवन और विजय देवरकोंडा समेत कई हस्तियों ने भी उनकी बहादुरी की सराहना की। 34 हजार फीट पर शुरू हुई यह जद्दोजहद आखिरकार 174 यात्रियों की सुरक्षित जमीन तक पहुंचने के साथ खत्म हुई—और इसके केंद्र में था एक घायल पायलट का वह फैसला, जिसने पूरे घटनाक्रम की दिशा बदल दी। ‘आप मेरे हीरो हैं’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कै प्टन स्मित मच्छार से वीडियो कॉल पर बात कर उनकी बहादुरी की सराहना की।

करीब 10 मिनट की बातचीत के दौरान स्मित भावुक हो गए और उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा, “आपका फोन आना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है... आप मेरे हीरो हैं।” स्मित ने उस खौफनाक घटना को याद करते हुए बताया कि जब विमान ने अचानक गोता लगाया, तब उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। उन्होंने यह भी बताया कि मुश्किल समय में वह हनुमान चालीसा पढ़ते हैं और घटना के दौरान भी यही कर रहे थे। उनकी बात सुनकर पीएम मोदी ने कहा कि उनके सामने भावुक होने में कोई संकोच नहीं होना चाहिए। उन्होंने स्मित की सूझबूझ और साहस की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी मां गीतावेन ने उन्हें अच्छे संस्कार दिए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्मित के साहस ने कई लोगों की जान बचाई। बॉलीवुड बोला, असली हीरो स्मित 174 यात्रियों को सुरक्षित बचाने वाले कै प्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिल्म जगत से भी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने सरकार से स्मित को ‘महावीर चक्र’ देने की मांग की है।

उन्होंने विमान में सवार लोगों की जान बचाने के लिए पायलट के साहस को असाधारण बताया। अभिनेता सलमान खान, आर. माधवन और विजय देवरकोंडा ने भी सोशल मीडिया पर कै प्टन स्मित की बहादुरी की तारीफ की। फिल्मी पर्दे पर हीरो के किरदार नि भाने वाले सितारों ने वास्तविक जिंदगी में यात्रियों की जान बचाने वाले पायलट को असली नायक के तौर पर सराहा। इधर, सोशल मीडिया पर भी स्मित की बहादुरी को लेकर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स ने भी उन्हें राष्ट्रीय बहादुरी पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की मांग की है। एक दरवाजा, 174 जिंदगियों का सवाल फ्लाइट FZ1073 में सबसे निर्णायक क्षणवह था, जब घायल कै प्टन स्मित ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। 9/11 के बाद विमान सुरक्षा व्यवस्था में कॉकपिट को यात्रियों और अनधिकृत लोगों से सुरक्षित रखने के लिए दरवाजों की सुरक्षा बेहद कड़ी की गई है। ऐसे में अंदर मौजूद पायलट के नियंत्रण के बिना कॉकपिट तक पहुंचना बेहद मुश्किल होता है।

हमले के बाद विमान तेजी से ऊंचाई खो रहा था। इसी दौरान स्मित ने दरवाजा अनलॉक किया। दरवाजा खुलते ही केबिन में मौजूद यात्रियों और क्रू ने कॉकपिट में पहुंचकर हमलावर को-पायलट को काबू किया। विमान में मौजूद एक डेंटिस्ट ने घायल कै प्टन की मद की। इसके बाद विमान में मौजूद दो राहत पायलटों ने नियंत्रण संभाला और फ्लाइट को सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्टपर सुरक्षित उतारा। इस तरह एक घायल पायलट का फैसला, यात्रियों की त्परता और राहत पायलटों की मौजूदगी मिलकर उस संकटपूर्ण उड़ान को सुरक्षित लैंडिं ग तक ले गई।