दिल्ली। एशियन गेम्स के खिताबी मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम ने वो कर दिखाया है, जिसका पूरे देश को 44 वर्षों से इंतजार था। जापान में खेले गए बेहद दबाव वाले फाइनल मुकाबले में भारतकी बेटियों ने अपने अदम्य साहस, अभेद्य डिफेंस और शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए डिफेंडिं ग चैंपियन चीन को 1-0 से हराकर स्वर्णपदक पर ऐतिहासिक कब्जा जमा लिया है। इस स्वर्णिम जीत के साथ ही भारतीय टीम ने लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 के लिए भी सीधे क्वालीफाई कर लिया है। शुरुआत में ही प्रहार, लालरेम्सियामी का अचूक निशाना खिताबी मुकाबले में भारत ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। मैच के पहले क्वार्टर के 10वें मिनट में ही स्टार फॉरवर्डलालरेम्सियामी ने चीनी डिफेंस को चकमा दिया और एक शानदार रिवर्स-हिट के जरिए गेंद को नेट में उलझा दिया। यह इकलौता गोल ही अंतः निर्णायक साबित हुआ और भारत को जीत की राह पर ले गया।
जब चीन के सामने ‘दीवार’ बन गईं सविता पूनिया मैच का सबसे बड़ा टर्निं ग पॉइंट और सांसें रोक देने वाला पल दूसरे क्वार्टर के 23वें मिनट में आया, जब चीन को बराबरी करने का एक सुनहरा मौका पेनल्टी स्ट्रोक के रूप में मिला। उस वक्त पूरे स्टेडियम में सन्नाटा छा गया था, लेकिन भारतीय गोलपोस्ट के सामने अडिग खड़ीं दिग्गज गोलकीपर सविता पूनिया ने इस जोरदार प्रहार को अविश्वसनीय फुर्ती से रोकर चीन की उम्मीदों पर पानी फे र दिया। अंतिमिनटों का महा-रोमांच और अभेद्य डिफेंस मैच के अंतिम क्षणों में हताश चीन ने अपने गोलकीपर को मैदान से बाहर बुलाकर 11 आउटफील्ड खिलाड़ियों के साथ भारत पर चौतरफा हमले किए। यह रणनीति किसी भी टीम पर भारी पड़ सकती थी, लेकिन कप्तान सलीमा टेटे के नेतृत्व में भारतीय डिफेंस ने एक किले की तरह चीन के हर वार को नाकाम कर दिया। फाइनल हूटर बजते ही मैदान पर तिरंगा लहरा उठा और चार दशक बाद एशियाई खेलों में भारत के राष्ट्रगान की गूंज सुनाई दी।
एशियन गेम्स के 13वें दिन इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारत के खाते में 6 गोल्ड मेडल आ चुके हैं। एक नज़र में फाइनल का रोमांच गेम चेंजर 10वें मिनट में लालरेम्सियामी का रिवर्स-हिट से किया गया विजयी गोल। गेम चेंजर 23वें मिनट में गोलकीपर सविता पूनिया द्वारा पेनल्टी स्ट्रोक का अचूक बचाव। गेम चेंजर इस गोल्ड मेडल के साथ भारतीय टीम को लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 का डायरेक्ट क्वालिफिकेशन मिला।
