भोपाल, राजधानी भोपाल के छोटे तालाब में अब भी बिना उपचारित सीवेज पहुंचने का मामला सामने आया है। नगर निगम द्वारा राष्ट्रीय हरित अधिकरणयानी NGT में प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार बाणगंगा नाले और एक अन्य नाले से करीब 8 एमएलडी सीवेजसीधे छोटे तालाबमें मिल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार बाणगंगा नाले से करीब 6 एमएलडी और पुराने मछलीघर के पास से लगभग 2 एमएलडी सीवेज तालाब में जा रहा है। पहले चिन्हित 37 नालों को इंटरसेप्ट करके सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की ओर डायवर्ट किए जाने की जानकारी भी दी गई है। इसके बावजूद इन दो स्रोतों से सीवेज का प्रवाह जारी है। इस मामले में मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 31 मार्च से 31 दिसंबर 2027 तक की 21 महीने की अवधि के लिए 2.10 करोड़ रुपये की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति का आकलन किया है। हालांकि यह राशि अभी NGT द्वारा अंतिम रूप से तय किया गया जुर्माना नहीं है। नगर निगम ने NGT को बताया कि सीवेज के उपचार के लिए 10 एमएलडी क्षमता वाले नए STP का निर्माण शुरू हो चुका है।
इसका काम 11 सितंबर 2026 को शुरू हुआ और इसे 31 दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। NGT ने नगर निगम से जलस्रोत और वेटलैंड की सुरक्षा तथा अनुपचारित पानी की निकासी रोकने को लेकर कार्रवाई रिपोर्टमांगी है। मामले की अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को होनी है।
