भोपाल। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर राजधानी भोपाल के पर्यटन स्थलों को एक्सप्लोर करने का एक बिल्कुल नया और रोमांचक अंदाज देखने को मिला। ‘भोपाल सिटी लाइव’ और ‘मध्य प्रदेश टूरिज्म’ के साझा प्रयासों से ऐतिहासिक मिं टो हॉल से ‘ट्रेजे र हंट कार रैली- सीजन 2’ का भव्य आयोजन हुआ। इस रैली ने न केवल शहरवासियों में रोमांच भरा, बल्कि पहेलियों के दिलचस्प ताने-बाने के जरिए उन्हें अपने ही शहर की पर्यटन विरासतों से एक मनोरंजक तरीके से जोड़ दिया। जुम्बा की ऊर्जा और पहेलियों का रोमांच कार्यक्रम की शुरुआत एक ऊर्जा से भरे जुम्बा सेशन के साथ हुई। इसके बाद प्रतिभागियों को नियम समझाकर मिं टो हॉल से कार रैली को हरी झंडी दिखाई गई। इस रैली का सबसे मजेदार पहलू यह था कि प्रतिभागियों को किसी भी गंतव्य का सीधा रास्ता नहीं बताया गया। उन्हें पर्यटन स्थलों तक पहुंचने के लिए दिलचस्प सुराग (क्लू) और पहेलियांदी गईं थीं।

अपनी टीम के साथ मिलकर दिमाग दौड़ाते और पहेलियां सुलझाते हुए जब प्रतिभागी सही ठिकानों पर पहुंचे, तो उनका उत्साह देखते ही बनता था। इस पूरी तकनीकी भूलभुलैया और रैली संचालन का जिम्मा ‘जीनियस ग्रुप’ के नीरज गुलाटी ने बेहद सधे हुए अंदाज में संभाला, वहीं ‘इवेंट ट्री’ की कल्पना दिलोरी के शानदार इवेंट मैनेजमेंट ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखा। दिग्गजों ने दिखाई हरी झंडी रैली के शुभारंभ अवसर पर सीआई हुंडई के संचालक राकेशमलिक, आकाशमलिक और एमपी टूरिज्म की नीलम रावत ने झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया। इस खास मौके पर एसपी रेडियो के शांक गर्ग, आईडीबीआई बैंक के सुरेश राठौड़, लक्ष्मीपति ग्रुप के संजय बंसल, लिबर्टी इंश्योरेंस के हेड रितेश सिंह, तिरुपति बालाजी वेयरहाउसेस के जितेंद्र मीना व विशाल वर्मा और ‘भोपाल सिटी लाइव’ के संस्थापक एडवोकेट आनंद शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। गरिमा-अमित बने सिकं दर, डॉ.

श्रद्धा का स्लोगन रहा बेस्ट सुरागों की खोजबीन का यह रोमांचक सफर वापस मिं टो हॉल में संपन्न हुआ, जहांस्वादिष्ट नाश्ते के साथ प्रतिभागियों की थकान मिटाई गई। रचनात्मकता को परखने के लिए यहां ‘एमपी टूरिज्म थीम स्लोगन प्रतियोगिता’ भी रखी गई। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी और विशेष अतिथि हरिओम जटिया ने विजेताओं को सम्मानित किया। कड़ी टक्कर के बीच ट्रेजे र हंट कार रैली में गरिमा निचलानी और अमित अग्रवाल संयुक्त विजेता (Joint Winners) बनकर उभरे, जिन्हें 21,000 रुपये की नकद इनामी राशि और चमचमाती ट्रॉफी सौंपी गई। वहीं, सागर मेंघानी ने तीसरा स्थान पक्का कर ट्रॉफी अपने नाम की। दूसरी ओर, स्लोगन प्रतियोगिता में डॉ. श्रद्धा झुनझुनवाला ने बाजी मारते हुए पहला स्थान पाया, जबकि ज्योति परिहार फर्स्ट रनर-अप और डॉ. वैशाली थारानी सेकंड रनर-अप रहीं।

आयोजन के अंत में एडवोकेट आनंद शर्मा ने इस सफल आयोजन के लिए मध्य प्रदेश टूरिज्म सहित सभी सहयोगियों, प्रायोजकों और आयोजन टीम का हृदय से आभार जताया। कार ड्राइव, टीमवर्क और शहर की खोज का यह कॉकटेले भोपालवासियों के लिए एक बेहद यादगार अनुभव बन गया।