की हिस्सेदारी लगातार बढ़ी है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 में भारत का रक्षा उत्पादन करीब 1.50 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्डस्तर पर पहुंच गया, जो अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। इसी अवधि में रक्षा निर्यात भी बढ़कर लगभग 23,622 करोड़ रुपये हो गया। भारत अब 100 से ज्यादा देशों को रक्षा उत्पाद और उपकरण निर्यात कर रहा है। इस बदलाव का महत्व केवल आर्थिक आंकड़ों तक सीमित नहीं है। स्वदेशी रक्षा उत्पादन का सीधा संबंध देश की रणनीतिक स्वायत्ता और राष्ट्रीय सुरक्षा से है। लंबे समय तक भारत अपनी सैन्य जरूरतों के लिए विदेशी देशों पर काफी निर्भर रहा। ऐसे में घरेलू स्तर पर मिसाइल, तोप, हेलिकॉप्टर, रडार, युद्धपोत और दूसरे आधुनिक सैन्य उपकरण तैयार होना सुरक्षा के लिहाज से बड़ा बदलाव है। सरकार ने रक्षा खरीद में घरेलू कंपनियों को प्राथमिकता देने, निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने और रक्षा अनुसंधान में निवेश को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया है। इसे देश में नई तकनीक और रोजगार के अवसर भी पैदा हो रहे हैं।
भारत के लिए अगली चुनौती इस रफ्तार को बनाए रखना है।
