तिथि को कहा जाता है, जो पितृ पक्ष (श्राद्ध पक्ष) का अंतिम दिन होता है। इसे ‘सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या’ या ‘महालया अमावस्या’ भी कहते हैं। सरल शब्दों में, यह हमारे सभी पूर्वजों (पितरों) को सम्मान देने और उनकी विदाई करने का सबसे महत्वपूर्ण दिन है। (सर्वपितृ अमावस्या) के दिन पूर्वजों का श्राद्ध, तर्पण और पिं डदान करना चाहिए, ताकि उनकी आत्मा को शांति और मुक्ति मिल सके। मुख्य कार्य (क्या करें) तर्पण और पिं डदान: सुबह स्नान करने के बाद दक्षिण दिशा की ओर मुख करके जल में काले तिल, जौ और कुश मिलाकर पितरों का तर्पण करें। अज्ञात तिथि पर श्राद्ध: जिन पूर्वजों की मृत्यु की तिथि ज्ञात नहीं है, यह हम श्रद्धा नहीं कर पाए हैं पितृपक्ष में तो उनका श्राद्ध इस अमावस्या पर किया जा सकता है। जिन पितरों को गए हुए 1 वर्ष पूरे ना हुए हो और पितृपक्ष आ गया हो तो इस पितृ पक्ष में सिर्फ उनका तर्पण करेंगे श्रद्धा 1 वर्ष पर ही किया जाता है।

पंचबलि भोग: भोजन का कुछ हिस्सा गाय, कौवे, कुत्ते, चींटी और देवताओं (ब्राह्मण) के लिए निकालें। श्वान बलि : कु त्ते के लिए भोजन। काक बलि : कौवे के लिए भोजन (कौवे को पितरों का रूप माना जाता है)। देवादि बलि : देवताओं और चींटियों के लिए भोजन। ब्राह्मण भोज: इसके बाद आदरपूर्वक ब्राह्मणों को सात्विक भोजन कराया जाता है। दान-पुण्य और दीपदान महादान: इस दिन अन्न, वस्त्र, जूते, छाता, काले तिल, घी, और सामर्थ्य अनुसार धन का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। अपनी क्षमता के अनुसार गरीबों या ब्राह्मणों को भोजन कराएं, और अन्न, वस्त्र या सतनाजा (सात प्रकार के अनाज) का दान करें। पीपल के पेड़ की पूजा: पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और शाम के समय दक्षिण दिशा की ओर दीपक जलाकर पितरों का ध्यान करें। “ॐ देवताभ्यः पितृभ्यश्च महायोगिभ्य एव च।