भोपाल। मध्य प्रदेश का हृदय कहे जाने वाले मालवा की माटी की तासीर ही कुछ ऐसी है कि यहाँ की गोद में पले-बढ़े युवाओं ने हर क्षेत्र में सफलता के नए कीर्तिमान रचे हैं। जब बात कला, संस्कृति और सिनेमा की आती है, तो अहिल्याबाई होल्कर की नगरी इंदौर ने देश को कई ऐसे नायाब हीरे दिए हैं, जिन्होंने अपनी चमक से पूरी दुनिया को रोशन किया है। ‘देश दर्पण संवाद’ के हमारे लोकप्रिय और विशेष साप्ताहिक पृष्ठ ‘अतिथि देवो भव:’ में इस बार हमारे मेहमान मालवा के एक ऐसे ही होनहार लाल हैं— मशहूर सुपरमॉडल, अभिनेता और एक्स मिस्टर इंडिया इंटरनेशनल, श्री कपिल खादीवाला। एक ऐतिहासिक राजनीतिक विरासत और गांधी परिवार से आत्मीयता कपिल खादीवाला का पारिवारिक बैकग्राउंड बेहद रसूखदार और ऐतिहासिक रहा है। वे इंदौर के प्रथम सांसद और स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय श्री कन्हैया लाल खादीवाला जी के पोते हैं। देश के राजनीतिक इतिहास में खादीवाला परिवार का अपना एक अलग और बेहद मजबूत मुकाम रहा है।
देश की सत्ता के शीर्षपर रहे गांधी परिवार के साथ इस घराने के रिश्ते हमेशा से बेहद करीबी और पारिवारिक रहे हैं। जहाँ एक ओर उनके लिए राजनीति का एक स्थापित मंच पूरी तरह तैयार था, वहीं कपिल ने अपने दादा जी और परिवार के नाम का सहारा लेने की बजाय, अपनी पहचान खुद बनाने का संकल्प लिया। सिनेमा के प्रति उनके इसी जुनून को उनके ये शब्द पूरी तरह सार्थक करते हैं, “सियासत मेरे खून में हो सकती है, लेकिन मेरी रूह में सिनेमा बसता है...”। इंटरनेशनल रैंप से लेकर सिनेमाई सफर का आगाज सियासत के गलियारों से दूर, कपिल ने अपनी फिटनेस, लुक्स और कड़ी मेहनत के दम पर मॉडलिं ग की दुनिया में कदम रखा। एक प्रतिष्ठित अंतराष्ट्रीय खिताब अपने नाम कर उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई और देशविदेश के कई बड़े ब्रांड्स के लिए रैंप वॉक किया। फैशन की दुनिया में शिखर छूने के बाद, उनके भीतर के परिपक्व अभिनेता को दिग्गज डायरेक्टर विवेक शर्मा ने पहचाना, जिन्होंने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘भूतनाथ’ का निर्देशन किया था।
विवेक शर्मा की फिल्म ‘अ गेम कॉल्ड रिलेशनशिप’ से कपिल ने बतौर लीड एक्टर अपने सिनेमाई सफर का शानदार आगाज किया। आगामी फिल्म: ‘गौरी शंकर गोहरगंज वाले’ इन दिनों कपिल अपनी आगामी हिंदी फीचर फिल्म ‘गौरी शंकर गोहरगंज वाले’ को लेकर चर्चा में हैं। नीरज व्यास के कुशल निर्देशन में बन रही इस फिल्म में कपिल बॉलीवुड के उन दिग्गज और मंझे हुए कलाकारों के साथ स्क्रीन साझा कर रहे हैं, जिन्हें सिनेमा जगत में ‘एक्टिं ग का इंस्टीट्यूट’ माना जाता है। इस फिल्म में उनके साथ गोविं द नामदेव की दमदार आवाज, बृजेंद्र काला की बेमिसाल कॉमिक टाइमिं ग और मुश्ताक खान का क्लासिक अंदाज देखने को मिलेगा। इन दिग्गजों के साथ ही शिवांगी वर्मा और अमिका शैल जैसी प्रतिभाशाली अभिनेत्रियांभी फिल्म का अहम हिस्सा हैं। कपिल मानते हैं कि इतने महान कलाकारों के साथ काम करना उनके लिए किसी एक्टिं ग स्कूल में जाने जैसा रहा है। राजनीतिक विरासत से अलग अपनी पहचान बनाने वाले कपिल खादीवाला ने मॉडलिं ग से सिनेमा तक का सफर तय किया।
सुपरमॉडल और अभिनेता के रूप में पहचान बनाने के बाद अब वे ‘गौरी शंकर गोहरगंज वाले’ में दिग्गज कलाकारों के साथ नजर आएंगे। राजनीतिक विरासत और सिनेमा का चुनाव: प्रश्न 1: “आपके दादा जी स्व. कन्हैया लाल खादीवाला जी इंदौर के प्रथम सांसद रहे और आपका परिवार गांधी परिवार के बेहद करीब माना जाता है। राजनीति का इतना मजबूत और स्थापित मंच होने के बावजूद, आपने ग्लैमर और सिनेमा का यह अनिश्चित और चुनौतीपूर्ण रास्ता क्यों चुना? क्या कभी राजनीति में कदम रखने का खयाल नहीं आया?” उत्तर: मेरा बचपन से सपना था कि मैं राजनीति में जाऊं पर मेरी माता जी चाहती थीं कि मैं मॉडलिं ग में जाऊं। उनका सपना सच हुआ और मैं एक सक्सेसफुल सुपरमॉडल बना। इसमें मेरे घर वालों ने मेरा काफी सपोर्टकिया। मैं एक राजनीतिक और सामाजिक बैकग्राउंड वाले परिवार से आता हूं; मेरे दादा जी इंदौर के प्रथम सांसद और स्वतंत्रता सेनानी थे, साथ ही मेरी दादी जी भी स्वतंत्रता सेनानी थीं। इसी वजह से मुझे बहुत प्यार और सम्मान मिलता है।
लेकिन मैंने हमेशा जीवन में खुद को ग्राउंडेड रखा। मैंने कभी उस विरासत का दिखावा नहीं किया और हमेशा सहज व शांत रहा। चकाचौंध के पीछे का संघर्ष: प्रश्न 2:”महज़ 18 साल की उम्र में अंतराष्ट्रीय स्तर का वह प्रतिष्ठित खिताब जीतना और इंटरनेशनलरैंप पर वॉकरना एक बहुत बड़ा मुकामथा। लेकिन इस चकाचौंध भरी सफलता के पीछे आपके उस संघर्षके बारे में बताएं, जि सके बारे में दुनिया शायद नहीं जानती?” उत्तर: मैंने महज़ 18 साल की उम्र में सबसे कम उम्र में वह अंतराष्ट्रीय खिताब जीता था। बहुत से लोगों को पता नहीं होगा कि अंदर से मैं बहुत गंभीर इंसान हूं। मुझे शोर-शराबा पसंद नहीं है। मैंने चकाचौंध का जीवन देखा है, लेकिन मैं हमेशा भीड़भाड़ से दूर रहता हूं। सुपरमॉडल बन जाने के बाद भी काम आसान नहीं था। एक ब्रेकथ्रू पाने के लिए संघर्षकरना पड़ता है, उस लॉबी में अपनी जगह बनानी पड़ती है। इस इंडस्ट्री में सबसे महत्वपूर्णबात है अपनी फिटनेस को बनाए रखना और हमेशा पॉजिटिव रहना।
आपके पास काम हो या ना हो, आपको हमेशा सुपरस्टार की तरह पॉजिटिव ऊर्जा के साथ रहना पड़ता है। बॉलीवुड डेब्यू और पहला शॉट: प्रश्न 3: “आपने अपनी सिनेमाई शुरुआत ‘अ गेमकॉल्ड रिलेशनशिप’ से की, जिसका निर्देशन ‘भूतनाथ’ जैसी ब्लॉकबस्टर देने वाले विवेक शर्मा जी ने किया था। अपनी पहली फिल्म और कैमरे के सामने दिए गए अपने जीवन के पहले शॉट की यादें हमारे पाठकों के साथ साझा करें?” उत्तर: मेरा डेब्यू कोविड के पहले ही हो गया था। ‘भूतनाथ’ के डायरेक्टर विवेक शर्मा जी के साथ काम करने का मौका मिला। अगर मैं पहले दिन और कैमरे के सामने अपने पहले शॉट की बात करूं तो मैं बहुत ही कॉन्फिडेंट था। मेरी यह फिल्म ‘अ गेम कॉल्ड रिलेशनशिप’ 14 फरवरी 2020 को पहले थिएटर्समें रिलीज हुई थी, और उसके बाद 2022 में यह एमएक्स प्लेयर पर भी आई, जिसे आप लोग वहां देख सकते हैं। कोविड लगने के बाद मेरे काम में दो-तीन साल का ब्रेक जरूर आया, लेकिन अब मैं कंटिन्यू फिल्में कर रहा हूं।
‘गौरी शंकर गोहरगंज वाले’ की कहानी: प्रश्न 4: “आपकी आने वाली फिल्म ‘गौरी शंकर गोहरगंज वाले’ का टाइटल बहुत ही आकर्षक और एकदम ठेठ देसी लगता है। इस कहानी में ऐसी क्या खास बात थी जिसने आपको इसके लिए हामी भरने पर मजबूर कर दिया? इसमें आपका किरदार किस तरह का है?” उत्तर: ‘गौरी शंकर गोहरगंज वाले’ जल्दी ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह एक आउट-एंड-आउट कॉमेडी और बहुत ही आकर्षक फिल्म है। यह पूरी तरह से एक पारिवारिक फिल्म है जिसे सभी वर्ग के लोग—दादा-दादी, बच्चे—सब एक साथ बैठकर देख सकते हैं। यह बहुत ही शानदार कॉमेडी फिल्म है, वैसी ही जैसी आपने पहले धर्मेंद्र जी और अमिताभ बच्चन जी की ‘चुपके -चुपके ’ देखी होगी। बहुत समय बाद सिनेमा में ऐसी साफ-सुथरी कॉमेडी फिल्म आ रही है। दिग्गजों के साथ काम करने का अनुभव: प्रश्न 5:”नीरज व्यास जी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में आप गोविं द नामदेव जी, बृजेंद्र काला जी और मुश्ताक खान जी जैसे अभिनय जगत के दिग्गजों के साथ काम कर रहे हैं।
सेट पर इन ‘एक्टिं ग इंस्टीट्यूशंस’ के साथ आपका तालमेल कैसा रहा और एक कलाकार के तौर पर आपने इनसे सबसे बड़ी बात क्या सीखी?” उत्तर: गोविं द नामदेव जी, बृजेंद्र काला जी जैसे दिग्गज कलाकारों और मुश्ताक खान जी जैसे शानदार एक्टर (दुर्भाग्य से कुछ दिन पहले ही मुश्ताक जी का निधन हो गया) के साथ काम करके मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला। सेट पर बहुत मजा आया। ये सभी अपने आप में ‘एक्टिं ग इंस्टीट्यूशन’ हैं। ये इतने महान कलाकार हैं कि इन्होंने सेट पर मुझे इतना कंफर्टेबले करा दिया कि मैं बड़े आराम से उनके साथ अपनी एक्टिं ग करके निकल गया। इनके बारे में कुछ भी कहना सूरज को दीया दिखाने जैसा है। मध्य प्रदेश और मालवा से जुड़ाव: प्रश्न 6: “मुंबई की भागदौड़ और चकाचौंध भरी जिंदगी के बीच, इंदौर और मध्य प्रदेश की माटी से आपका जुड़ाव आज भी कितना गहरा है? वहांकी कौन सी बातें और कौन सा खानपान आपको मुंबई में सबसे ज्यादा याद आता है?” उत्तर: मध्य प्रदेश, मालवा और विशेष रूप से इंदौर से मुझे बहुत ज्यादा लगाव है।
अगर मुंबई मेरा कर्मक्षेत्र है, तो मेरी मातृभूमि और मेरा दिल इंदौर में ही बसता है। मेरे माता-पिता, मेरी फैमिली इंदौर में है और मेरा बचपन भी वहीं बीता है। मैं भले ही सेलिब्रिटी बन गया, लेकिन मैं हमेशा अपने घर-परिवार और दोस्तों से जुड़ा रहा। मैंने इंदौर कभी नहीं छोड़ा, मेरा वहां हमेशा आना- जाना लगा रहता है। मुझे इंदौर से बहुत प्यार है और वहां जाकर मुझे हमेशा एक प्राउड फीलिं ग आती है। युवाओं के लिए यथार्थवादी सलाह: प्रश्न 7: “आजकलछोटे शहरों के बहुतसे युवा रातों-रातस्टार बने का सपना लेकरमायानगरी आते हैं। एक सफल सुपरमॉडल और अभिनेता के तौर पर, संघर्षकर रहे उन युवाओं को आप क्या रि यलिस्टिक सलाह देना चाहेंगे?” उत्तर: इस इंडस्ट्री की सबसे खास बात यह है कि यहां आप रातों-रात स्टार बन सकते हैं, या फिर सालों-साल की मेहनत के बाद भी शायद कुछ न बन पाएं। यहां 90 से 99 प्रतिशत तक लक काम करता है। मैं यह नहीं कह रहा किआप इस फील्ड में न आएं, लेकिन लक बहुत महत्वपूर्णहै।
मैं बहुत जल्दी सुपरमॉडल बन गया था, उस समय मेरा लक बहुत बढ़िया चला। फिर फिल्में मिलीं, कोविड आ गया, तो कुछ चीजें चलती रहीं। मैं मानूंगा कि मेरा लक एवरेज रहा। आज की पीढ़ी और जेन-जी युवाओं को मैं यही बोलना चाहूंगा कि कोई शॉर्टकट न ढूंढें, अपना दिल बड़ा करके इस इंडस्ट्री में आएं। किसी भी असफलता को बहुत जल्दी दिल से न लगाएं। सिर्फ अपने आप को काबिल बनाएं। अगर आप काबिल रहेंगे, तो कामयाबी जरूर मिलेगी; कामयाबी हमेशा एक काबिल आदमी का बाय-प्रोडक्ट होती है। भविष्य के प्रोजेक्ट्स: प्रश्न 8: “भवि ष्य की योजनाओं को लेकर बात करें, तो ‘गौरी शंकर गोहरगंज वाले’ के बाद आपके और कौन से प्रोजेक्ट्स कतार में हैं? क्या आप ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्मया किसी अन्य माध्यम में भी कुछ नया एक्सप्लोर कर रहे हैं?” उत्तर: ‘गौरी शंकर गोहरगंज वाले’ तो रिलीज होने ही वाली है, उसके बाद भी कुछ प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं जिनके बारे में अभी मैं ज्यादा बात नहीं कर सकता। डायरेक्टर नीरज व्यास जी के साथ मैं एक और फिल्म कर रहा हूं।
एक अन्य फिल्म भी कर रहा हूं जिसकी बहुत जल्द अनाउंसमेंट होने वाली है, इसलिए अभी उसका नाम उजागर नहीं कर सकता। इसके अलावा ‘भूतनाथ’ के लेखक सुधांशु दुबे जी के साथ भी एक फिल्म कर रहा हूं। ऐसे कंटिन्यू दो-तीन प्रोजेक्ट्स हैं जिनकी शूटिंग स्टार्टहोने वाली है और जल्दी ही आपको मेरा और काम देखने को मिलेगा। अंत में, ‘देश दर्पण संवाद’ की पूरी टीम का धन्यवाद, जिन्होंने मुझे ‘अतिथि देवो भव:’ के इस अंक में जगह दी। निष्कर्ष राजनीति के रसूखदार आंगन में बचपन बिताने, इंटरनेशनल रैंप पर तिरंगा लहराने से लेकर बॉलीवुड के दिग्गजकलाकारों के बीच अपनी जगह बनाने तक— कपिलखादीवाला का यह सफर उन तमामयुवाओं के लिए एकबड़ी मिसालहै, जो अपने सपनों को हकीकतमें बदलने का हौसला रखते हैं। ‘देश दर्पण संवाद’ परिवार की ओर से हम हमारे आज के इस शानदार अतिथि को उनकी आगामी फिल्म ‘गौरी शंकर गोहरगंज वाले’ की सफलता के लिए ढेरों शुभकामनाएं देते हैं।
हमें पूर्णविश्वास है कि वे अपनी कला, सादगी और अभिनय से मालवा, मध्य प्रदेश और पूरे देश का नाम दुनिया भर में इसी तरह रोशन करते रहेंगे। विशेष साक्षात्कार इस विशेष अंक के लिए ‘देश दर्पण संवाद’ के कार्यकारी संपादक प्रकाश त्रिपाठी ने श्री कपिल खादीवाला से उनके जीवन, संघर्ष और सिनेमाई सफर पर विस्तृत बातचीत की।
