इंदौर | सिनेमाई इतिहास में 2 अक्टूबर और स्वामी चिन्मयानंद आश्रम की कहानी को एक कल्ट (Cult) का दर्जा दिलाने वाली फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ अब अपने अंतिम और निर्णायक पड़ाव पर पहुंच गई है। ‘दृश्यम 3’ के हालिया रिलीज हुए कंक्लूजन पार्टने दर्शकों और पुलिस सिस्टम, दोनों के दिमाग में एक नई उलझन पैदा कर दी है। अब तक जो स्पेंस 2 अक्टूबर के इर्द-गिर्द बुना गया था, उसका तिलिस्म टूट चुका है और अब सारा खेल 23 जुलाई की एक नई और रहस्यमयी तारीख पर आ टिका है। इस बार कहानी की बुनावट में पहले से कहीं अधिक कसावट और गहराई है। विजय सालगांवकर (अजय देवगन) ने अपने परिवार को बचाने के लिए जो नई व्यूहरचना की है, वह सिस्टम के लिए एक ऐसी अनसुलझी पहेली बन गई है, जिसके तार अतीत से जुड़े हैं लेकिन वार भविष्य पर हो रहा है। जब पूरा पुलिस महकमा पुरानी फाइलों और 2 अक्टूबर के सायों से लड़ रहा है, तब विजय ने 23 जुलाई का नया पासा फेंकर सबको चौंका दिया है।

अभिनय के मोर्चे पर अजय देवगन एक बार फिर अपनी उसी शांत, गंभीर और आंखों से बात करने वाली शैली में लौट आए हैं, जो संवादों से कहीं ज्यादा भारी पड़ती है। निर्देशन और पटकथा के लिहाज से यह अध्याय महज एक सीक्वल नहीं है, बल्कि पिछली दोनों फिल्मों के बिखरे हुए रहस्यों को समेटने वाला एक मास्टरस्ट्रोक है। पर्दे पर घटनाक्रम जिस गति से आगे बढ़ता है, वह साबित करता है कि दिमागी खेल की यह अंतिम बाजी भी अंतः विजय सालगांवकर के ही नाम रहने वाली है।