इंदौर: होल्कर स्टेडियम में खेले गए रोमांचक टी-20 मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडींज को 14 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 223 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में आतिशी बल्लेबाजी कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई, जिसे 8 ओवर में ही स्कोर 109/1 पहुंच गया। बीच के ओवरों में वेस्टइंडींज के रोस्टन चेस ने शानदार गेंदबाजी की, लेकिन प्रिंस यादव द्वारा अंत में बनाए गए महत्वपूर्णरनों की बदौलत भारतीय टीम 220 के पार पहुंचने में सफल रही। 224 रनों का पीछा करते हुए कै रेबियाई टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 209 रन ही बना सकी। मैदान पर ओस न होने का पूरा फायदा भारतीय गेंदबाजों को मिला। शाई होप जल्दी आउट हुए और शिमरोन हेटमायर भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। मैचके बादशाई होपने माना कि पावरप्ले में विकेट खोना हार का कारण रहा और उन्होंने अर्शदीप सिंह की बेहतरीन रिवर्स स्विं ग की तारीफ की। ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी ने भी दबाव में शानदार गेंदबाजी कर भारत को जीत दिलाई।

इस दौरे पर यह पहली बार है जब किसी टीम ने लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव किया है।