भोपाल- मां बगलामुखी की पावन धरा नलखेड़ा, जिला आगर मालवा में बीते दिनों एक अत्यंत प्रेरणादायी और गौरवशाली सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में अपने मानवीय कार्यों के चलते ‘ब्लड मैन’ के रूप में विख्यात हो चुके निरीक्षक अनुराग झारिया का स्थानीय रक्तवीरों एवं समाजसेवियों द्वारा अत्यंत आत्मीय सम्मान किया गया। यह कार्यक्रम समाज में उनके द्वारा किए जा रहे निस्वार्थ सेवा कार्यों को एक कृ तज्ञ श्रद्धांजलि थी। स्मृति चिन्ह भेंट कर दी गई सेवाओं को दी गई सलामी आयोजित सम्मान समारोह के दौरान स्थानीय रक्तवीरों ने एक विशेष स्मृति चिन्ह भेंट कर निरीक्षक अनुराग झारिया का सम्मान किया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई समाजसेवी, नियमित रक्तदाता और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने पहुंचे थे।
जन-जन तक ‘रक्तदान - महादान’ का पवित्र संदेश पहुंचाने वाले अनुराग झारिया के इस सम्मान समारोह में उपस्थित रक्तवीरों और आम जनता के बीच भारी उत्साह का माहौल देखा गया। जीवन रक्षक प्रयासों की हुई चौतरफा सराहना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित वक्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने रक्तदान एवं समाजसेवा के क्षेत्र में निरीक्षक अनुराग झारिया के उल्लेखनीय योगदान की जमकर सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान के प्रतिआम जनमानस में जागरूकता बढ़ाने और आपात स्थिति में जरूरतमंद मरीजों को सही समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए उनके द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयास न केवल प्रशंसनीय हैं, बल्कि पूरे समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायी भी हैं। सच्ची सेवा का दिया मूलमंत्र सम्मान से अभिभूत निरीक्षक अनुराग झारिया ने इस अवसर पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि, “रक्तदान के प्रति जागरूकता फै लाना और जरूरतमंदों तक समय पर रक्त पहुंचाना ही सच्ची सेवा है।
” उनका यह कथन उनके जीवन दर्शन और समाज के प्रति उनके समर्पण को भली-भांति दर्शाता है। पुलिस की छवि को मिली नई ऊँ चाई इस अवसर पर स्थानीय रक्तवीरों ने निरीक्षक झारिया के प्रति अपना गहरा आभार जताते हुए उनके कार्यों को समाज के लिए एक मिसाल बताया। रक्तवीरों ने स्पष्ट किया कि निरीक्षक अनुराग झारिया जैसे कर्मठ और पूरी तरह समर्पित पुलिस अधिकारी पूरे समाज के लिए एक बड़ी प्रेरणा के स्रोत हैं। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि उनके इन अथक और मानवीय प्रयासों से न केवल आम जनता के बीच पुलिस विभाग की छवि पहले से कहीं अधिक मजबूत और सकारात्मक हुई है, बल्कि पूरे समाज में रक्तदान जैसे महादान के प्रति एक नई और अभूतपूर्व जागरूकता भी बढ़ी है।ती है:तांबे, पीतल, कांसे या चांदी का पात्र: जल भरने के लिए (लोहे, स्टील या प्लास्टिक के बर्तनों का उपयोग वर्जित है)। शुद्ध जल और गंगाजल: तर्पण का मुख्य आधार।
काला तिल: पितृ तर्पण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सामग्री (देवताओं के लिए सफे द तिल या अक्षत का प्रयोग होता है, लेकिन पितरों के लिए केवल काला तिल)। कु शा : कु शा के बिना तर्पण अधूरा माना जाता है। इसकी एक अंगूठी (पवित्री) बनाकर सीधे हाथ की अनामिका उंगली में पहनी जाती है।कच्चा दूध, जौ, सफे द फू ल, और चंदन: जल में मिलाने के लिए। आपकेप्रश्न और हमारेउत्तर पितरों का तर्पण किस समय करना चाहिए पितरों का तर्पण करने के लिए सबसे उचित समय दिन में 11 से 12:30 का होता है अगर इस समय न कर पाए तो 12:30 से 1:00 बजे का समय श्रेष्ठ माना गया है। अगर पितरों को गया जी में छोड़ आए हो तो क्या तर्पण कर सकते हैं। पितृ पक्ष में तर्पण करना एक बहुत ही श्रेष्ठ कर्म है इसे हर परिस्थिति में हमेशा करना चाहिए क्योंकि इस समय किया गया तर्पण हमारे पितरों को अवश्य लगता है चाहे वह कहीं पर हो चाहे उन्हेंमोक्ष क्यों न मिल गया हो तो वह तर्पण का पुण्यभगवान विष्णु को जाता है जिसे हमें मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।
पितरों का तर्पण घर में किस सदस्य को करना चाहिए।
