भोपाल: सागर जिले के एक छोटे से गांव से निकलकर प्रदेश की राजधानी भोपाल में अपनी पहचान बनाने वाले युवा अभिषेक अथिया आज हजारों बेरोजगार युवाओं के लिए मार्गदर्शन का केंद्र बन गए हैं। युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उन्होंने वर्ष 2021 में ‘भोपाल जॉब्स’ की शुरुआत की थी। आज यह मंच युवाओं तक रोजगार की प्रामाणिक जानकारी पहुंचाने और उन्हें प्रतिष्ठित कंपनियों से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। पिछले कुछ वर्षों के आंकड़ों पर गौर करें तो इस पहल के जरिए अब तक बीस हजार से अधिक युवाओं को निःशुल्क रोजगार के अवसरों से जोड़ा जा चुका है। इसके माध्यम से नए और अनुभवी उम्मीदवारों तक, विभिन्न कंपनियों में मौजूद रिक्त पदों की सटीक जानकारी पहुंचाई जाती है। रोजगार के क्षेत्र को केवल एक व्यवसाय न मानकर, अभिषेक ने इसे युवाओं की मद का जरिया बनाया है।

उनका माना है कि छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में प्रतिभा और लगन की कोई कमी नहीं होती, लेकिन सही समय पर उचित मार्गदर्शन और अवसरों की जानकारी न मिल पाने के कारण वे पिछड़ जाते हैं। इसी कमी को पूरा करने के लिए ‘भोपाल जॉब्स’ युवाओं तक रोजगार संबंधी जानकारी पहुंचा रहा है। रोजगार सृजन के साथ-साथ अभिषेक युवाओं से जुड़े सामाजिक और सार्वजनिक मुद्दों पर भी सक्रिय रहते हैं। इसी के चलते वे युवा कांग्रेस भोपाल के जिला उपाध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनका मुख्य ध्यान युवाओं की बुनियादी समस्याओं के समाधान, रोजगार के नए अवसरों के सृजन और युवाओं की सामाजिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर रहता है। वर्तमान में यह संस्था तकनीकी और संचार माध्यमों का उपयोग कर प्रदेश के कोने-कोने तक रोजगार की जानकारी पहुंचा रही है। अभिषेक अथिया का लक्ष्य है कि आने वाले समय में मध्य प्रदेश के अधिक से अधिक युवाओं को भविष्य संवारने की सही दिशा दिखाई जाए और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ा जाए।

सागर के एक छोटे से गांव से शुरू हुआ उनका यह सफर आज राजधानी में हजारों युवाओं के सपनों को साकार करने की एक बड़ी मुहिम में बदल चुका है।