समाज में अक्सर यह मान लिया जाता है कि विवाह और मातृत्व के बाद एक महिला के सपनों की उड़ान थम जाती है और उसकी दुनिया केवल घर-परिवार की चौखट तक सीमित रह जाती है। लेकिन, राजधानी भोपाल की मधुलिका वाजपेई ने अपनी मेहनत और लगन से इस धारणा को पूरी तरह से गलत साबित कर दिया है। ‘देश दर्पण संवाद’ के विशेषस्त्री-विमर्श पृष्ठ ‘स्त्री रत्नम’ की इस बार की हमारी विशेष मेहमान मधुलिका वाजपेई हैं। एक पत्नी और एक बच्चे की माँ होने की पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हुए उन्होंने अपने लिए एक स्वतंत्र और सशक्त रास्ता चुना। आज वे एक सफल डिजिटल सामग्री रचनाकार, सोशल मीडिया प्रभावक (इन्फ्लुएंसर), मॉडल और शहर के सबसे बड़ेव्यापारिक केंद्र ‘डीबी मॉल’ की ब्रांड प्रतिनिधि के रूप में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी हैं। इंस्टाग्राम जैसे डिजिटल मंच पर वे साढ़े सत्रह हज़ार (17.5K) से अधिक अनुयायियों के साथ एक ‘पुरस्कृत रचनाकार’ और कार्यक्रम आयोजक के रूप में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।
उनके इसी प्रेरक सफर, संघर्षों और भविष्य के लक्ष्यों को लेकर कार्यकारी संपादक ने उनसे एक बेहद खास और विचारोत्तेजक बातचीत की। जिम्मेदारियों केबीच जगी अपनी पहचान की चाह.. अपनी इस रोमांचक यात्रा की शुरुआत का जिक्र करते हुए मधुलिका बताती हैं कि उनका सफर आम ढर्रे से थोड़ा अलग रहा है। विवाह और पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए एक समय ऐसा आया जब उन्हें गहराई से महसूस हुआ कि अपनी एक स्वतंत्र पहचान बनाने के लिए भी कुछ करना चाहिए। उनके लिए डिजिटल सामग्री निर्माण का क्षेत्र बिल्कुल नया था, लेकिन उन्होंने अपने जीवंत अनुभवों और रचनात्मकता को एक नए नजरिए से लोगों तक पहुंचाने का दृढ़ निर्णय लिया। यहीं से उनकी इस पेशेवर यात्रा का आरंभ हुआ। इस पूरी वैचारिक और पेशेवर यात्रा में भोपाल शहर ने उनके व्यक्तित्व को गढ़ने में अहम भूमिका निभाई है। मधुलिका का माना है कि भोपाल उनके लिए सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि उनकी पहचान का एक अभिन्न हिस्सा है।
वे मानती हैं कि यहाँ की सादगी, अपनापन और सुकू न ने उन्हें हमेशा जमीन से जोड़े रखा और अपने काम को पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ाने की हिम्मत दी। महिलाओं के लिए उपलब्ध अवसरों पर वे बेबाकी से कहती हैं किआज भोपाल में अवसर निश्चित रूप से बढ़ रहे हैं, हालांकि जमीनी स्तर पर कुछ चुनौतियां अभी भी मौजूद हैं। उनका स्पष्ट माना है कि यदि सही सहयोग और मंच मिले, तो एक महिला अपनी पहचान खुद तय कर सकती है। आत्म-संदेह सेसफलता तक परिवार बना ढाल एक बिल्कुल नए कार्यक्षेत्र में कदम रखना कभी आसान नहीं होता। नई चीजें सीखने के दौरान मधुलिका के मन में भी कई बार आत्मसंदेह पैदा होता था। लेकिन उन्होंने खुद को हमेशा एक बात याद दिलाई कि अगर किसी काम की शुरुआत की है, तो खुद को समय भी देना होगा। एक महिला और माँ के रूप में अपनी अलग पेशेवर पहचान बनाने के इस कठिन संघर्ष में उनके परिवार का अटूट समर्थन उनकी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा।
मधुलिका गर्व के साथ स्वीकार करती हैं कि परिवार के विश्वास ने ही उन्हें हर कदम पर आगे बढ़ने का हौसला दिया। जब बात कामकाजी महिलाओं के जीवन में व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन की आती है, तो वे बड़ी स्पष्टता से मानती हैं कि एक ‘आदर्श संतुलन’ हमेशा संभव नहीं होता। काम और परिवार दोनों ही महत्वपूर्ण हैं, इसलिए वे अपनी प्राथमिकताओं को समझकर कदम बढ़ाती हैं। वे परिवार और काम को साथ लेकर चलने के अलावा स्वयं के लिए एकांत का समय निकालना भी नहीं भूलतीं, जो उन्हें मानसिक रूप से ऊर्जावान बनाए रखता है। व्यावसायिक जुड़ाव और भरोसेका प्रतीक वर्तमान में मधुलिका रचनात्मक सामग्री निर्माण, उपभोक्ता-निर्मित सामग्री, विभिन्न व्यावसायिक उत्पादों के प्रचार और कार्यक्रमों से जुड़ी बड़ी परियोजनाओं पर पूरी ऊर्जा के साथ काम कर रही हैं। अलग-अलग प्रतिष्ठित संस्थानों और स्थानीय कार्यक्रमों के साथ जुड़कर वे दर्शकों तक लगातार कुछ नया और रचनात्मक पहुंचा रही हैं।
इसी अथक परिश्रम का परिणाम है कि वे शहर के प्रतिष्ठित डीबी मॉल की प्रचार प्रतिनिधि चुनी गई हैं। मधुलिका इसे अब तक का अपना सबसे बड़ा अवसर और उपलब्धि मानती हैं। उनके लिए यह केवल एक पदवी नहीं है, बल्कि उनकी मेहनत पर जताए गए भरोसे और सम्मान का एक बहुत बड़ा प्रतीक है। अपने काम के दौरान आने वाली दैनिक चुनौतियों को वे किसी दबाव की तरह नहीं, बल्किकु छ नया सीखने के अवसर की तरह देखती हैं। सपनों की उड़ान के लिए सही समय का इंतजार न करें.. अपने काम के जरिए समाज में आए सकारात्मक बदलाव को वे अपनी सबसे बड़ी कमाई मानती हैं। जब कोई अन्य महिला उनकी यात्रा से प्रेरित होकर अपनी पहचान बनाने की बात कहती है, तो मधुलिका को लगता है कि उनकी मेहनत सार्थक हो गई। जो युवा महिलाएं अपना खुद का काम शुरू करना चाहती हैं, उनके लिए मधुलिका की सलाह बेहद स्पष्ट और व्यावहारिक है। वे कहती हैं कि किसी आदर्श समय का इंतजार बिल्कुल मत कीजिए; छोटे स्तर से शुरुआत कीजिए और सीखते हुए आगे बढ़िए।
उनका माना है कि शुरुआत में लोग क्या कहेंगे, इसे ज्यादा जरूरी यह है किकु छ साल बाद आप खुद से क्या कहेंगे। भविष्य की योजनाओं पर बात करते हुए मधुलिका बताती हैं कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान अपने रचनात्मक कार्य और व्यक्तिगत पहचान को और अधिक मजबूत करने पर है। वे आगे बड़े संस्थानों और अर्थपूर्ण परियोजनाओं के साथ काम करना चाहती हैं, ताकि उनका डिजिटल मंच केवल प्रचार तक सीमित न रहे, बल्कि वहां लोगों से उनके वास्तविक अनुभव भी जुड़ें। अंत में, ‘देश दर्पण संवाद’ की महिला पाठकों को एक बेहद सशक्त संदेश देते हुए वे कहती हैं, “अपनी पहचान को कभी पीछे मत रखिए। जिम्मेदारियां हर किसी की जिंदगी का हिस्सा हैं, लेकिन अपने सपनों के लिए थोड़ा वक्त निकालना भी उतना ही जरूरी है। शुरुआत छोटी हो सकती है, उसमें थोड़ी देर हो सकती है, लेकिन अगर आप खुद पर विश्वास रखती हैं, तो अपनी नई पहचान बनाने की कोई उम्र नहीं होती।
