भोपाल: शहर में महिला सुरक्षा और स्वतंत्रता के मुद्दे को लेकर शनिवार शाम बोट क्लब पर एक अहम पैदल मार्च निकाला गया। ‘व्हाय लॉइटर कैंपेन’ के त्वावधान में आयोजित इस ‘वुमन्स सॉलिडेरिटी मार्च’ ने भारत भवन से वन विहार गेट तक का सफर तय किया। इस दौरान लड़कियों और महिलाओं ने आजादी के नारे लगाए और पोस्टरों के जरिए समाज की बंदिशों का पुरजोर विरोध किया। प्रमुख मांगें और मुद्दे: सुरक्षित हों सार्वजनिक स्थान: प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग भोपाल में महिला पुलिस पेट्रोलिं ग बढ़ाने की है, ताकि महिलाएं रात के समय भी सार्वजनिक जगहों पर बिना डर के आ-जा सकें और अपनी मौजूदगी दर्जकरा सकें। सोच बदलने का आह्वान: मार्च में शामिल महिलाओं ने ‘रानी बेटी के कपड़े नहीं, राजा बेटा सोच बदलो’, ‘औरतें उठीं नहीं तो जुल्म बढ़ता जाएगा’ और ‘स्त्री आज ही आएगी, अपनी मर्जी से आएगी’ जैसे नारों के माध्यम से समाज की संकीर्णमानसिकता पर प्रहार किया। पितृसत्ता का विरोध: प्रदर्शन में युवाओं ने भी हिस्सा लिया।

तनिष नामक एक युवक ने स्पष्ट किया कि यह प्रदर्शन लड़कों के खिलाफनहीं है, बल्कि यह पूरी तरह से पितृसत्तात्मक सोच के खिलाफ एक आवाज है। इस मार्चके जरिए महिलाओं ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वे अपनी मर्जी से और बिना किसी खौफके अपना जीवन जीना चाहती हैं, जिसके लिए सार्वजनिक सुरक्षा व्यवस्था का मजबूत होना बेहद जरूरी है।