प्रिय पाठकों, आज ‘देश दर्पण संवाद’ का यह दसवां अंक आपके हाथों में सौंपते हुए हमें अत्यंत हर्ष का अनुभव हो रहा है। आपके निरंतर प्रेम, स्नेह व विश्वास ने हमारे संकल्प को और अधिक मजबूत किया है, जिसके लिए हम हृदय से आभारी हैं। आज लोक आस्था और प्रकृति उपासना के महापर्व ‘छठ’ का, उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही समापन हो रहा है। यह पावन पर्व हमें सादगी, पवित्रता, आत्म-अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण का गहरा संदेश देता है। अस्ताचलगामी (डूबते) और उदीयमान (उगते) सूर्य, दोनों की आराधना करने की यह अनूठी परंपरा हमें जीवन का एक बहुत बड़ा फलसफा सिखाती है— कि हर ढलाव या अंत के बाद एक नई, उजली शुरुआत निश्चित है।
सकारात्मक सोमवार: दसवें अंक पर पाठकों के नाम संपादकीय संदेश

अगली खबर सरकारी स्वास्थ्य खर्च में आई बढ़ोतरी, स्वास्थ्य पर घट गया जेब खर्च