अमेरिका: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अब ईरान के साथ जारी संघर्ष को जल्द समाप्त करने के लिए कूटनीतिक प्रयासों का नेतृत्व करेंगे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की अनुमति मिलने के बाद, वेंस ने ईरान की शीर्ष सुरक्षा संस्था के कट्टरपंथी नेता मोहसेन रेजाई को कतर (दोहा) में आमने-सामने की बैठक का प्रस्ताव भेजा है। हालांकि अभी मुलाकात की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन ईरान ने वार्ता से पहले अपनी जब्त संपत्तियों की बहाली और तेल प्रतिबंधों में ढील देने की शर्त रखी है। वहीं, अमेरिका फिलहाल आर्थिक दबाव बनाए रखने के पक्ष में है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, यह पहल वेंस के लिए बेहद अहम है; यदि वे शांति वार्ता में सफल होते हैं, तो 2028 के अमेरिकी चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी के नेतृत्व के लिए उनकी दावेदारी काफी मजबूत हो जाएगी। इसे पहले जून में भी वेंस ने ईरान से वार्ता की थी, जो बेनतीजा रही थी।

तेहरान में महिलाओंको सैन्य प्रशिक्षण इधर, संभावित अमेरिकी हमले की आशंका के बीच ईरान की सेना ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। तेहरान के आजादी स्क्वायर में एक नया सैन्य प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया गया है, जहां महिलाओं को स्नाइपर राइफल चलाने और जिपलाइन के जरिए बाधाएं पार करने की ट्रेनिंग दी जा रही है। रूस-यूक्रे न शांति की भी कवायद तेज वैश्विक शांति की दिशा में एक अन्य कदम के तहत, रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के लिए ट्रम्प के विशेष दूतू कु शनर और विटकॉफ ने मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की है। इसके बाद दोनों दूतू यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से भी चर्चा करेंगे।