सीधी। जल, जंगल, जमीन और जनजातीय अस्मिता की रक्षा के लिए ऐतिहासिक संघर्ष करने वाले धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती जिलेभर में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। जिला स्तरीय मुख्य समारोह पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टमसार में आयोजित हुआ। समारोह में जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, लोकला, परंपराओं और गौरवशाली इतिहास की आकर्षक झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा, सामाजिक एकजुटता, नशामुक्ति और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया गया। समारोह में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकिधौहनी विधायकुंवर सिंह टेकाम ने अध्यक्षता की। जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बंका बैगा सहित जनजातीय समाज के वीर सपूतों को भी नमन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ.
मोहन यादव के संबोधन का सजीव प्रसारण भी किया गया। अपनी पहचान और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट रहे समाज : सांसद सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी स्वाभिमान, संघर्ष और संगठन के महान प्रतीक हैं। उन्होंने मात्र 25 वर्षके जीवनकाल में जनजातीय समाज के अधिकारों, संस्कृति और अस्मिता की रक्षा के लिए ऐतिहासिक संघर्षकिया। उनका जीवन हमें अपनी पहचान, परंपराओं और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा किजल, जंगल, जमीन और जनजातीय अस्मिता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। नई पीढ़ी को जनजातीय महापुरुषों के संघर्ष और बलिदान से परिचित कराना जरूरी है। इसके लिए उनके जीवन प्रसंगों और योगदान को विद्यालयीन पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए।
सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान एवं पीएम जनमन योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इनके माध्यम से जनजातीय क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास सहित बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, कौशल विकास और स्वावलंबन को अपनाने का आह्वान किया। शिक्षा और नशामुक्ति से मिलेगी समाज को नई दिशा : विधायक टेकाम धौहनी विधायकुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के आदर्श स्वाभिमान, समानता, राष्ट्रभक्ति और जल-जंगल-जमीन की सुरक्षा का संदेश आज भी प्रासंगिक है। जनजातीय गौरव दिवस अपने महापुरुषों के संघर्ष और योगदान को याद करने के साथ उनके बताए मार्गपर चलने का संकल्प लेने का अवसर है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज के विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, वनाधिकार, आजीविका और आवास के क्षेत्र में लगातार प्रयासकिए जा रहे हैं। अभिभावकों को अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
युवाओं से नशे और सामाजिक कुरीतियों से दूर रह ने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा, सात्विक जीवन और सामाजिक एकजुटता ही समाज की उन्नति का मजबूत आधार हैं।
