भोपाल। ग्लैमरश पेजेंट की फाउंडर एवं वीनस मिसेज इंडिया 2026 की विजेता चंचल सरवैया का जन्मदिन पिचर्सक्लब में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर मध्य प्रदेश की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत कर चंचल सरवैया को जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। कार्यक्रम में 26 ब्यूटी क्राउन अपने नाम कर चुकीं प्रसिद्ध मॉडल एवं ब्यूटी क्वीन प्रिया तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। वहीं मीरा चौधरी, गोपी बाथम, आरती प्रजापति सहित ग्लैमरश पेजेंट से जुड़ी अनेक मॉडल्स ने समारोह में अपनी उपस्थिति दर्जकराई। जन्मदिन के इस खास जश्न में सभी ने मिलकर जमकर मस्ती की, डांस किया और यादगार पलों को कैमरे में कैद किया। पूरे आयोजन में उत्साह, उमंग और दोस्ती का खूबसूरत माहौल देखने को मिला। ग्लैमरश पेजेंट परिवार की मॉडल्स एवं उपस्थित अतिथियों ने चंचल सरवैया के उज्ज्वल भविष्य, निरंतर सफलता और नई उपलब्धियों की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी। यह समारोह खुशियों और यादगार लम्हों के साथ संपन्न हुआ।