भोपाल/ देश दर्पण संवाद। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और आधुनिक डिजिटल तकनीकों के तेजी से बदलते दौर में युवाओंको नई दिशा देने के लिए राजधानी भोपाल में 22 नवंबर 2026 को 'DevFest Bhopal 2026' का आयोजन होगा। ऐतिहासिक मिंटों हॉल (कुशाभाऊ ठाकरे अंतराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर) में होने वाले इस एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन Google Develop-er Groups (GDG) के स्थानीय समुदाय 'GDG Cloud Bho-pal' द्वारा किया जा रहा है। इसमें देशभर से सॉफ्टवेयर डेवलपर्स, तकनीकी विशेषज्ञ, इंजीनियरिंग के विद्यार्थी और स्टार्टअप उद्यमी हिस्सा लेंगे। सुने के साथ करके सीखने का मौका सम्मेलन की खासियत इसका 'दो-ट्रैक प्रारूप' होगा। एक ट्रैक में विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा करेंगे और सॉफ्टवेयर विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे। दूसरे ट्रैक में निर्देशित हैंड्स-ऑन वर्कशॉप के जरिए प्रतिभागी तकनीकों को खुद आजमा सकेंगे।

जनरेटिव AI, Gemini, AI एजेंट्स, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर, एप्लिके शन डेवलपमेंट और सॉफ्टवेयर की तैनाती व ऑटोमेशन जैसे विषय केंद्र में रहेंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यवसाय और प्रशासन में इन तकनीकों का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए इनका व्यावहारिक ज्ञान विद्यार्थियों और पेशेवरों, दोनों के लिए जरूरी हो गया है। विद्यार्थियों और युवाओं के लिए अहम मंच तकनीकी शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को अनुभवी डेवलपर्से संवाद करने और उद्योग में इस्तेमाल होने वाले टूल्स को समझने का अवसर मिलेगा। पाठ्यक्रम से प्रोग्रामिंग की बुनियादी जानकारी तो मिलती है, पर वास्तविक परियोजनाओं में उ सका उपयोग सीखने के लिए अतिरिक्त मंच चाहिए होते हैं। DevFest जैसे आयोजन इस अंतर को कम करते हैं। स्टार्टअप से जुड़े प्रतिभागी AI और क्लाउड तकनीकों की मद से नए उत्पाद बनाने, कामकाज को स्वचालित करने और डिजिटल सेवाओं को बड़े स्तर पर ले जाने की संभावनाएं भी समझ सकेंगे।

भोपाल के तकनीकी समुदाय के पांच वर्ष वर्ष 2021 से सक्रिय GDG Cloud Bhopal के सामुदायिक सफर में यह आयोजन एक अहम पड़ाव है। बीते वर्षों में क्लाउड कंप्यूटिंग, AI और आधुनिक सॉफ्टवेयर विकास से जुड़ी कई गतिविधियां आयोजित हुई हैं, जिन्होंने शहर में तकनीकी चर्चा और सहयोग की संस्कृति को मजबूत किया है। आयोजन की योजना और संचालन समुदाय के स्वयंसेवक करते हैं। विरासत के बीच भविष्य की तकनीक मिंटों हॉल जैसे ऐतिहासिक स्थल पर होने वाला यह सम्मेलन शहर की विरासत और तकनीकी महत्वाकांक्षाओंका संगम बनेगा। आयोजन का नेतृत्व कर रहे आदित्य शाह ने कहा कि समुदाय स्थानीय प्रतिभाओं को वैश्विक टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम से जोड़ने के लिए प्रयासरत है। सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं को किताबी ज्ञान से आगे बढ़ाकर उद्योग की वास्तविक जरूरतों, समस्या-समाधान और भविष्य की रोजगार संभावनाओं से परिचित कराना है। आयोजकों की कोशिश है कि मध्य प्रदेश के युवाओंको नई तकनीक सीखने के लिए केवल बड़े महानगरों का रुख न करना पड़े।

आयोजकों ने विद्यार्थियों, सॉफ्टवेयर इंजीनियरों, AI में रुचि रखने वालों, स्टार्टअप संस्थापकों और तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं से सम्मेलन में शामिल होने की अपील की है।