स्वच्छता सर्वे 2026 के परिणामों में नवी मुंबई नंबर एक पर है तो सूरत नंबर दो पर। इसे ये सवाल उठने लगा कहाँ है इंदौर लगातार आठ बार का विजेता इंदौर सूची में कहीं नहीं दिख रहा। दरअसल, इंदौर अब इस दौड़ से बाहर है। इसका कारण उसका ख़राब प्रदर्शन नहीं बल्कि उसे इसे उपर रखा गया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के नतीजों में इंदौर को अब सामान्य शहरों की स्वच्छता रैंकिं ग से अलग कर दिया गया है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इंदौर को स्वच्छता की पाठशाला बताते हुए इसे ‘मोस्ट इंस्पायरिंग सिटी’ की अलग श्रेणी में रखने की बात कही। वहीं, इंदौर और उसके मेंटर शहर देपालपुर की जोड़ी को 25 हजार से कम आबादी वाली श्रेणी में देश में दूसरा स्थान मिला है। दूसरी ओर, 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में जबलपुर दूसरे स्थान पर रहा। 50 हजार से 3 लाख आबादी वाले शहरों में देवास ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं 3 से 10 लाख आबादी वाले शहरों में उज्जैन देश में नंबर-1 रहा।
रिवर फ्रंट श्रेणी में रीवा को पहला स्थान मिला है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूने विजेता शहरों को राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार प्रदान किए।
