राजधानी के भारत मंडपम में चल रहे 45वें भारतीय अंतराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF 2026) में रौनक बढ़ गई है। बीते शुक्रवार को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा उद्घा्टन के बाद अब यह मेला आम दर्शकों और व्यापारिक प्रतिनिधियों के लिए पूरी तरह खुल चुका है। आगामी 27 नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन में देश-विदेश से आए 3,500 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं। ‘विकास और विरासत’ की थीम पर आधारित इस वर्षके मेले में आधुनिक औद्योगिक नवाचारों और पारंपरिक भारतीय हस्तशिल्प का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। एक लाख वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैले 17 हॉलों में विभिन्न राज्यों के मंडप और विदेशी कं पनियों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। उद्घा्टन अवसर पर विख्यात ओडिसी नृत्यांगना पद्मश्री गुरु माधवी मुद्गल और उनके दल की मनमोहक प्रस्तुति ने इस आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया।
भारत मंडपम में 45वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले की रौनक, आम दर्शकों के लिए खुले द्वार

अगली खबर मदुरै तंजौर शोरूम में सोने की डकैती का मामला: मुख्य आरोपी धर्मपुरी से गिरफ्तार