नई दिल्ली: कार्तिक मास की शुक्ल चतुर्थी पर शुक्रवार को पारंपरिक ‘नहाय-खाय’ अनुष्ठान के साथ लोक आस्था के सबसे बड़े महापर्व छठ का विधिवत शुभारंभ हो गया। बिना किसी पुरोहित या कर्मकांड के सीधे प्रकृति और सूर्य देव की आराधना का यह पर्व हमें स्वच्छता, संयम और सादगी का संदेश देता है। पर्वके पहले दिन व्रतियों ने प्रातःकाल पवित्र स्नान कर घर-आंगन को शुद्ध किया और मिट्टी के चूल्हे पर बने अरवा चावल, चने की दाल तथा लौकी की सब्जी का सात्विक प्रसाद ग्रहण कर चार दिवसीय कठिन अनुष्ठान का संकल्प लिया। कल ‘खरना’ से शुरू होगी कठिन तपस्या महापर्वके दूसरे दिन शनिवार को ‘खरना’ मनाया जाएगा। इस दिन व्रती पूरे दिन निराहार रहकर सूर्यास्त के पश्चात ईख (गन्ने) के रस या गुड़ से बनी खीर और घी लगी रोटी का भोग छठी मैया को लगाएंगे। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही व्रतियों का लगभग 36 घंटे का कठोर निर्जला उपवास प्रारंभ हो जाएगा, जो सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही संपन्न होगा।

उगते और डूबते सूर्य की समभाव से आराधना भारतीय संस्कृति में छठ पूजा ही एकमात्र ऐसा पर्वहै, जिसमें न केवल उदीयमान (उगते) सूर्य की वंदना की जाती है, बल्कि अस्ताचलगामी (डूबते) सूर्यको भी प्रथम अर्घ्य देकर कृतज्ञता व्यक्त की जाती है। यह परंपरा समाज को यह गहरा संदेश देती है कि जीवन में उत्थान और पतन दोनों का समान महत्व है। रविवार (15 नवंबर) की शाम बांस के सूप और दौरी में ठेकु आ, मौसमी फल, गन्ना, हल्दी और नारियल सजाकर जब श्रद्धालु घाटों पर एकत्र होंगे, तो पूरा दृश्य आस्था के महाकुंभ में बदल जाएगा। घाटों पर सुरक्षा व स्वच्छता के पुख्ता प्रबंध महापर्व को लेकर स्थानीय प्रशासन, नगर निगम और विभिन्न सामाजिक व छठ पूजा समितियों ने कमर कस ली है। प्रमुख नदी घाटों और कृत्रिम कुंडों की साफ-सफाई, गहरे पानी में बैरिकेडिंग, गोताखोरों की तैनाती और आकर्षक विद्युत सज्जा की व्यवस्था की गई है। दूसरी ओर, बाजारों में पूजन सामग्री, सूप-दौरी और फलों की खरीदारी से व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं।