नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर कायम रहते हुए केंद्र सरकार ने भगोड़े उपदेशक जाकिर नाइक की संस्था 'इस्लामिक रिसर्चफाउंडेशन' (IRF) पर लगे प्रतिबंध को अगले पांच वर्षों के लिए और बढ़ा दिया है। गृह मंत्रालय ने देश की आंतरिक सुरक्षा, सांप्रदायिक सौहार्द और संप्रभुता को ध्यान में रखते हुए यह सख्त निर्णय लिया है। दूसरी तरफ, क्षेत्रीय सुरक्षा और सैन्य सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से भारतीय सशस्त्र बलों का 170 सदस्यीय दल श्रीलंका के लिए रवाना हो गया है। यह टुकड़ी श्रीलंका के मदुरु ओु या स्थित आर्मी ट्रेनिंग स्कूल में आयोजित होने वाले 12वें भारत-श्रीलंका संयुक्त सैन्य अभ्यास 'मित्र शक्ति - 2026' में हिस्सा लेगी। 26 नवंबर तक चलने वाले इस 14 दिवसीय अभ्यास में दोनों देशों की सेनाएं संयुक्त राष्ट्र के जनादेश के तहत अर्ध-शहरी क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी अभियानों की रणनीतियों और आधुनिक युद्ध कौशल को साझा करेंगी।
जाकिर नाइक के संगठन पर 5 साल का प्रतिबंध बढ़ा

अगली खबर सरकारी स्वास्थ्य खर्च में आई बढ़ोतरी, स्वास्थ्य पर घट गया जेब खर्च