नई दिल्ली: अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती होने वाले अग्निवीरों के लिए एक अच्छी खबर है। हाल ही में सेना ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अग्निवीरों को उनकी चार साल की सेवा पूरी करने के बाद शादी करने की अनुमतिदे दी है। इस नए फैसले और योजना में हुए अन्य बदलावों से जुड़ी प्रमुख बातें इस प्रकार हैं: शादी पर पाबंदी में ढील: अधिकारियों के अनुसार, अग्निवीरों पर शादी की पाबंदी केवल उनके शुरुआती चार साल के कार्यकाल तक ही सीमित रहेगी। इसके बाद वे शादी कर सकेंगे। यह छूट उन अग्निवीरों को भी मिलेगी जिन्हें मेरिट के आधार पर स्थायी सेवा के लिए चुना जाएगा, साथ ही उन्हें भी जिन्हें दो साल का सेवा विस्तार मिलेगा। छुट्टियां बढ़ाने पर विचार: फिलहाल अग्निवीरों को साल में 30 दिन की छुट्टी मिलती है, जबकिनि यमित सैनिकों को 90 दिन की। सेना अब दूसरे कार्यकाल में अग्निवीरों की छुट्टियां बढ़ाने पर भी विचार कर रही है।
राष्ट्रीय राइफल्स में तैनाती की संभावना: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चार साल की सेवा पूरी कर चुके अग्निवीरों को जम्मू-कश्मीर में तैनात ‘राष्ट्रीय राइफल्स’ (आरआर) की इकाइयों में भेजने पर विचार किया जा रहा है। इसमें स्थायी सेवा के लिए चुने गए 25 फीसदी अग्निवीरों के साथ दो साल का सेवा विस्तार पाने वाले अग्निवीर भी शामिल हो सकते हैं। विशेष जागरूकता कार्यक्रम: तीनों सेनाएं पहले बैच के अग्निवीरों के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम चला रही हैं। इसका उद्देश्य उन्हें चार साल की सेवा पूरी होने के बाद मिलने वाले विकल्पों, नए नियमों और शादी से जुड़े प्रावधानों की जानकारी देना है। योजना में हालि या बदलाव: केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में कुछ बदलावों को मंजूरी दी है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने 4 नवंबर को इसकी जानकारी दी थी।
इन बदलावों के तहत अग्निवीरों को चार साल की सेवा के बाद दो साल का अतिरिक्त मौका मिलेगा, जिसके बाद तय शर्तें पूरी करने वाले अग्निवीर नियमित सैनिक के रूप में स्थायी सेवा में शामिल हो सकेंगे। पहले बैच की स्थिति: करीब 18,300 अग्निवीरों की सेवा नवंबर के मध्य से 31 दिसंबर के बीच पूरी होने वाली है। ये सेना, वायुसेना और नौसेना में पहले चरण के तहत भर्ती किए गए कुल 24,400 अग्निवीरों का हिस्सा हैं।
