वकालत केवल आजीविका अर्जित करने का माध्यम नहीं, बल्कि संविधान, न्याय और समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। अधिवक्ता न्यायपालिका और आम नागरिक के बीच वह सेतु है, जो कानून के माध्यम से नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करता है। आज की युवा पीढ़ी को यह एहसास है कि काला कोट पहना जितना गौरवपूर्णहै, उसकी गरिमा बनाए रखना उतना ही महत्वपूर्णहै। आर्थिक एवं नैतिक मूल्यों की कसौटी: वकालत के प्रारंभिक वर्षों में आर्थिक कठिनाइयाँ, सीमित अवसर और अनुभव का अभाव स्वाभाविक हैं। किंतु जीवन वास्तविकता यही है कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर अध्यन, वरिष्ठ अधिवक्ताओं का मार्गदर्शन, न्यायालयीन प्रक्रियाओंका ज्ञान और धैर्यके साथ पेशे में नैतिक मूल्यों को बनाए रखते हुए न्याय प्रकिया में जन मानस का भरोसा बनाए रखना अधिवक्ताओं के लिए आज सबसे बड़ी चुनौती है।
कानून की मद लेने आये पीड़ित को एक प्रशिक्षित डाक्टर की तरह आश्वासन देकर धर्य बढ़ाना एवं न्याय व्यवस्था में उसका विश्वास बनाए रखते हुए हुए उसे समय पर न्याय दिलाना अधिवक्ता की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है है। नई तकनीकी का उपयोग: जगह-जगह पर लगे सीसीटीवी कैमरे, सोशल मीडिया, तथा आज की अदालतों की प्रक्रिया का सीधा प्रसारण कुछ ऐसे नए तथ्य हैं जिसने, जनमानस के मन पटल पर न्याय के प्रति विश्वास और कानून प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी बनाया है, जो की एक अच्छा कदम है। आज का नागरिक शिक्षित एवं जागरूक है, सोशल मीडिया, ऑनलाइन न्याय प्रक्रिया की जानकारी, एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आदिनए नए आयाम जोड़ कर अधिवक्ता वर्गने भी मैं भी न्याय प्रक्रिया को सरल एवं प्रभावी बनाने मे योगदान दिया है। प्रत्येक अधिवक्ता को न्यायालय में निर्धारित वेशभूषा एवं ड्रेस कोड का पालन करना चाहिए। साफ-सुथरी पोशाक, निर्धारित काला कोट, सफेद बैंड, शालीन व्यवहार और समयबद्ध उपस्थिति विधि व्यवसाय की गरिमा को प्रदर्शित करते हैं।
बदलते समय में नए कानूनों, डिजिटल साक्ष्यों और आधुनिक तकनीक का ज्ञान भी आज की न्याय प्रक्रिया को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। न्यायालय के प्रति सम्मान, विरोधी अधिवक्ताओं से शिष्टाचार और समाज के कमजोर वर्गों को विधिक सहायता देना भी कानूनविंदों एवं न्याय व्यवस्था की ही जिम्मेदारी है। लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है न्यायपालिका न्यायपालिका, लोकतंत्र के चार प्रमुख स्तंभों में से एक प्रमुख स्तंभ है। आज भी जब कोई व्यक्ति दूसरे व्यक्ति से अपना अधिकार नहीं पता तो वह गर्वसे यह बात कहता है कि "मैं तुमसे न्यायालय में मिलूंगा " यही लोकतंत्र एवं न्याय व्यवस्था की मूल आत्मा भी है और जनमानस में न्याय प्रक्रिया के प्रति विश्वास का प्रतीक भी याद रखि ए—मुकदमा जीतना एक उपलब्धि है, लेकिन पीड़ित व्यक्ति का न्याय प्रक्रिया पर विश्वास बने रहना अधिवक्ता की सबसे बड़ी सफलता है।