देश दर्पण संवाद। दीवाली की रौशनी और खुशियों के बाद हवा में धुआँ और ज़हरीली गैसें रह जाती हैं। पटाखों से निकला बारूद, कार्बन और छोटे-छोटे कण हमारी साँस के साथ अंदर जाकर फे फड़ों को कमज़ोर कर देते हैं। इसे खाँसी, गले में खराश, आँखों में जलन, थकान और साँस लेने में तकलीफ होने लगती है। ठंड के मौसम में यह समस्या और बढ़ जाती है, क्योंकि ठंडी और भारी हवा प्रदूषूण को नीचे ही रोक लेती है। ऐसे में केवल दवाई से अधिक ज़रूरी है अपनी दिनचर्या को सुधारना। सुबह-सुबह ताज़ी हवा में योग और प्राणायाम करना इस प्रदूषूण का सबसे स्ता और असरदार उपाय है। जब हम गहरी साँस लेते हैं, तो फे फड़ों में जमी गंदगी बाहर निकलती है और रक्त में ऑक्सीजन बढ़ती है। प्राणायाम के लिए सबसे पहले अनुलोम-विलोम करें। यह नाक के दोनों छिद्रों से साँस लेने की क्रिया फे फड़ों को साफ करती है और मन को शांत करती है। इसके बाद कपालभाति करें, इसे पेट और फे फड़ों की गंदगी बाहर निकलती है। भ्रामरी का अभ्यास गले और मस्तिष्क को आराम देता है।
रोज़ पंद्रह से बीस मिनट प्राणायाम करने से साँस की क्षमता बढ़ती है और प्रदूषूण का असर कम होता है। ठंड में शरीर को गर्म रखने वाले योगासन बहुत लाभदायक हैं। सूर्य नमस्कार पूरे शरीर को गर्म करके पसीना लाता है, जिसे ज़हरीला पदार्थबाहर निकलता है। भुजंगासन और धनुरासन छाती को खोलते हैं, जिसे फे फड़े पूरी तरह फैलते हैं। त्रिकोणासन और वृक्षासन शरीर का संतुलन और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। योग के बाद पाँच मिनट शवासन में आराम ज़रूर करें। केवल योग ही काफी नहीं, अंदर से सफाई के लिए डिटॉक्स जल भी ज़रूरी है। ठंड में ठंडा पानी पीने से बचें, गुनगुना डिटॉक्स जल पिएँ। सुबह अदरक-तुलसी वाला पानी गला साफ करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। जीरा-अजवाइन का पानी पेट की गैस और प्रदूषूण से हुई जलन को कम करता है। हल्दी-नींबू वाला गुनगुना पानी यकृत को साफ करता है। दालचीनी और शहद वाला पानी शरीर को गर्म रखता है और खाँसी से बचाता है।
पर्यावरण के साथ जल का भी बचाव करें प्रदूषूण के साथ-साथ हमें जल का भी बचाव करना है। इस बार बरसात काफी कम हुई है, इसलिए पानी की हर बूँद कीमती है। हम छोटे-छोटे उपायों से बहुत पानी बचा सकते हैं। जैसे सब्ज़ियों और दाल-चावल को धोने के बाद बचा हुआ पानी फेंकने की बजाय पेड़-पौधों में डालें, इसे पौधों को पोषण भी मिलेगा। नहाते समय बाल्टी से नहाएँ, शावर का कम प्रयोग करें। नल को ब्रश करते समय और बर्तन धोते समय बंद रखें। आरओ से निकलने वाले पानी को पोछा लगाने या पौधों में इस्तेमाल करें। छत पर वर्षा जल संचयन की व्यवस्था करें और टपकते नलों को तुरंत ठीक करवाएँ। यदिहम रोज़ थोड़ा समय अपनी साँस, शरीर और जल के बचाव को दें, तो दीवाली के बाद का प्रदूषूण और पानी की कमी हमारे स्वास्थ्य को नुकसान नहीं पहुँचा पाएगी।
