देश दर्पण संवाद: बिहार के बेगूसराय से निकलकर अपनी अभिनय प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय रंगमंच और मायानगरी मुंबई में अपनी खास पहचान बनाने वाले अभिनेता अंकित राज सोनल इन दिनों इंदौर में आगामी वेब सीरीज की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस प्रोजेक्ट में वे फिल्म '1920' फेम अभिनेता रजनीश दुग्गु ल के साथ एक शिक्षक की महत्वपूर्णभूमिका में नजर आएंगे। अंकित के जीवन की कहानी संघर्ष और कला के प्रति समर्पण की मिसालहै। रतनपुर (मुंगेर) के मूल नि वासी और बेगूसराय से ताल्लुक रखने वाले अंकित को कला विरासत में मिली है। उनके पिता सुधांशु कुमार पेशे से शिक्षक और थिएटर निर्देशक रहे हैं, जबकि दादाजी की अपनी नाटक मंडली 'नवीन नाट्य कला परिषद' थी। महज 8 साल की उम्र में पहली बार मंच पर कदम रखने वाले अंकित ने पढ़ाई पूरी करने के बाद चार वर्षों तक छात्रों को गणित और विज्ञान भी पढ़ाया। साल 2019 में उन्होंने शिक्षण कार्य छोड़कर अभिनय को ही अपना जीवन समर्पित कर दिया।
इसके बाद अंकित ने NSD के दिग्गज निर्देशकों हरीश कुमार हरिऔध, प्रवीण कुमार गुंजन और प्रसिद्ध रंगकर्मी रवि मोहन के निर्देशन में काम कर अपने अभिनय को नि खारा। पिछले आठ वर्षों में अंकित ने देश के प्रतिष्ठित नाट्य समारोहों में 20 से अधिक नाटकों (जिनमें 'संविधान के नायक' और 'सम्राट अशोक' प्रमुख हैं) में मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। इसके अलावा उन्होंने इटली के थिएटर डायरेक्टर एलेक्जेंड्रो अनिल और इरफान खान व पंकज त्रिपाठी के गुरु प्रसन्ना हेगोडु से भी अभिनय की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में मुंबई में रहकर अंकित सिनेमा जगत में सक्रिय हैं। वे फीचर फिल्म 'JSR 17', 'छुटभैय्ये' और वेब सीरीज 'तीतरगंज' तथा 'भक्षणम' में अतुल श्रीवास्तव, बृजेंद्र काला, कुमार सौरभ और संतोष शुक्ला जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ स्क्रीन साझा कर चुके हैं। अभिनय की दुनिया में कड़ा संघर्षकर सफलता की ओर बढ़ रहे अंकित राज सोनल को 'देश दर्पण संवाद' परिवार की ओर से उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं
