कैमरे से मध्यप्रदेश के पर्यटन को नई पहचान दे रहे हिमालय डोलिया “हर फ्रेम में मध्यप्रदेश की खूबसूरती, हर कहानी में पर्यटन की नई पहचान।” भोपाल के युवा डिजिटल कं टेंट क्रिएटर और ‘पिक्चरस्क्वायर प्रोडक्शन’ से जुड़े हिमालय डोलिया अपनी रचनात्मकता से मध्यप्रदेश के पर्यटन और संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिला रहे हैं। इंस्टाग्राम पर 33.2 हजार फॉलोअर्स के साथ वे डिजिटल दुनिया में एक प्रभावशाली नाम बन चुके हैं। उपलब्धियों से भरा सफर हाल ही में उन्हें टीवी अभिनेत्री चाहत पांडे के हाथों ‘बेस्ट वीडियो कैटेगरी अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। मध्यप्रदेश टूरिज्म के साथ उनके कई सफल कोलैबोरेशन रहे हैं और पचमढ़ी की उनकी शानदार तस्वीरों को प्रतिष्ठित ‘In-credible India’ पेज पर भी फीचर किया जा चुका है। विजुअल्स जो कहते हैं कहानी ट्रैवल, फूड, इवेंट कवरेज और सिनेमैटिक वीडियोग्राफी में माहिर हिमालय किसी भी स्थान को सिर्फ कैमरे में कैद नहीं करते, बल्कि उसे एक खूबसूरत कहानी में पिरोते हैं।
ऐतिहासिक धरोहरों, कैफे और स्थानीय खान-पान को नए नजरिए से पेश करने वाले उनके कई वीडियोज़ को मिलियन्स में व्यूज़ मिल चुके हैं। मेडिकल स्टूडेंट से क्रिएटर तक सबसे खास बात यह है कि बेहतरीन क्रिएटर होने के साथ-साथ हिमालय एक मेडिकल स्टूडेंट भी हैं। उनका उद्देश्य सिर्फ व्यूज़ बटोरना नहीं है, बल्कि मध्यप्रदेश के पर्यटन, प्राकृतिक सुंदरता और स्थानीय व्यवसायों को दुनिया के सामने मजबूती से पेश कर एक नई डिजिटल पहचान दिलाना है।
