'देश दर्पण संवाद' के लिए यह समीक्षा क्यों महत्वपूर्ण है? रामायण केवल एक सिनेमाई प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि यह करोड़ों भारतीयों की सांस्कृतिक धरोहर और आस्था का मूल है। आज के सिनेमा में तकनीक (VFX) और भव्यता तो आ गई है, लेकिन क्या वह 'रूह' बरकरार है जिसने 80 के दशक में रामानंद सागर की रामायण के दौरानसड़कों पर कर्फ्यू लगा दिया था? 'देश दर्पण संवाद' के इस विशेष विश्लेषण में हम यह समझेंगे कि बॉक्स ऑफिस के इस शोर में, कहानी और भावनाओं के स्तर पर मेकर्से वे कौन सी तीन बड़ी वैचारिक और तकनीकी चूक हुईं, जिन्हें अगर सुधार लिया जाता, तो यह फिल्म हर पीढ़ी (मिलेनि यल्स से लेकर बूमर्सतक) के दिलों पर राज करती। नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित 'रामायण (पार्ट-1)' सिनेमाघरों में उतर चुकी है। फिल्म की भव्यता और कास्टिंग की चहुंओर चर्चा है, लेकिन जो दर्शक इसमें रामानंद सागर वाले ठहराव और भावुकता को खोजने गए थे, उन्हें कुछ जगह गहरा खालीपन महसूस हुआ है।

यदि मेकर्सने ये 3 गलतियां न की होतीं, तो यह फिल्म एक 'मास्टरपीस' बन सकती थी। 1. खौफ खाती एडिटिंग की कैंची: 6 घंटे के विज़न को 3 घंटे में समेटने की जल्दबाजी आज के सिनेमाई दौर में, जब दर्शक 'एनिमल', 'पुष्पा' और हालिया 'धुरंधर' जैसी लगभग पौने चार घंटे की फिल्मों को भी ब्लॉकबस्टर बना रहे हैं, तो नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा को रनटाइम से घबराने की कोई आवश्यकता नहीं थी। सूत्रों के अनुसार, 6 घंटे के 'डायरेक्टर्सकट' को महज 3 घंटे में समेटने के दबाव ने फिल्म की आत्मा को मार दिया। नुकसान क्या हुआ? श्रीराम का बाल्यकाल, चारों भाइयों के बीच का गहरा प्रेम, उनका वैचारिक दर्शन और माताओंके साथ उनके संवाद को बहुत जल्दबाजी में (फास्ट-फॉरवर्ड) निपटा दिया गया। इसी कारण 'भरत-मिलाप' का वह दृश्य बहुत हल्का लगा, जिसे देखकर सिनेमाघरों में दर्शकों की आंखें छलकनी चाहिए थीं। सीता स्वयंवर भी अपेक्षा से बहुत छोटा रहा।

दर्शक उम्मीद कर रहे थे कि श्रवण कुमार की मृत्यु और राजा दशरथ को मिले 'पुत्र वियोग' के श्राप का प्रसंग भी पूरे विस्तार से दिखाया जाएगा, ताकि कहानी का 'फुल सर्कल' बन सके। लेकिन राम का पक्ष इतनी तेजी से बीता कि पुरानी पीढ़ी फिल्म के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ (सेटल) ही नहीं पाई। 2. संगीत में 'बाहुबली' जैसी भव्यता और गहराई का अभाव दूसरी सबसे बड़ी निराशा इसके संगीत से मिली। जब श्रीराम अयोध्या से वनवास के लिए निकल रहे थे, तो उस महाप्रस्थान के समय एक ऐसे बैकग्राउंड स्कोर या गीत की आवश्यकता थी जो दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दे—कु छ वैसा ही जैसा 'बाहुबली 2' के गीत "क्या कभी अंबर से सूर्यबिछड़ता है" ने किया था। दुर्भाग्य से, ए.आर. रहमान के पास इस महा-सिचुएशन के लिए कोई प्रभावशाली गीत नहीं था, वे केवल अपने आलाप तक सीमित रह गए। 'रामायण' के स्तर का जो ईश्वरीय और भव्य संगीत होना चाहिए था, वह पूरी तरह मिसिंग था।

इसके अलावा, संगीत समीक्षकों और दर्शकों के बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि रहमान साहब हर एल्बम में कम से कम एक गीत खुद गाने की जिद क्यों रखते हैं? अगर किसी प्रसंग में कोई अन्य भारी या खनकती आवाज़ (जैसे विशाल डलानी या अन्य) की दरकार है, तो वहां प्रयोग किए जाने चाहिए थे। 3. रावण के श्राप का अहम प्रसंग गायब होना (एक वैचारिक चूक) तीसरी और सबसे महत्वपूर्णचूक कहानी की रूपरेखा से जुड़ी है। रावण के अहंकार और शक्ति को तो बड़े पर्दे पर बेहतरीन तरीके से भुनाया गया, लेकिन यह नहीं बताया गया कि रावण ने माता सीता का अपहरण करने के बाद भी उन्हें छु आ क्यों नहीं? आशुतोष राणा साहब के अद्भुतु थिएटर शो 'हमारे राम' में इस प्रसंग को बड़ी खूबसूरती से दिखाया गया है कि कैसे नलकुबेर ने रावण को श्राप दिया था कि यदि उसने किसी स्त्री की इच्छा के बिना उसे छूने का प्रयास किया, तो उसके सिर के टुकड़े-टुकड़े हो जाएंगे। रामायण के नैरेटिव में यह बहुत जरूरी हिस्सा है।

इसे दिखाने से राम और रावण के चरित्र का बुनियादी अंतर (बेसिक डिफरेंस) आज की युवा पीढ़ी के सामने एकदम स्पष्ट हो जाता और उस विवादित विमर्श पर भी विराम लग जाता, जिस पर हाल के दिनों में सबसे ज्यादा बवाल हुआ है। आगे की राह: क्या पार्ट-2 में होगा सुधार? यह संभव है कि यह कोई चूक न होकर मेकर्स का सोचा-समझा फैसला हो और वे रावण के इस प्रसंग को अगले भाग के लिए बचा कर रखे हों। चूंकि ‘रामायण पार्ट-2’ के लिए अभी लगभग दो साल का समय है और कई महत्वपूर्ण दृश्यों का शूट होना बाकी है, तो नितेश तिवारी के पास इन कमियों को ‘कवर-अप’ करने का पूरा मौका है। बहरहाल, अगर पहले भाग में संपादन (एडिटिंग) के मोर्चे पर थोड़ा धैर्य दिखाया गया होता और संगीत में वह ‘दैवीय खनक’ होती, तो यह फिल्म महज़ हिट नहीं होती, बल्कि पूरे देश से वह असीम प्रेम पाती जिसकी यह हकदार थी।