मुंबई: डिजिटल मनोरंजन के बदलते ट्रेंड और दर्शकों की कम समय में रोचक कहानियां देखने की पसंद को देखते हुए बॉलीवुड के दो बड़े बैनर एक साथ आए हैं। अभिनेता आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस और फरहान अख्तर व रि तेश सिधवानी के एक्सेल एंटरटेनमेंट ने मिलकर एक नया प्रीमियम माइक्रोड्रामा प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की घोषणा की है। इस संयुक्त पहल का उद्देश्य मोबाइल और डिजिटल दर्शकों के लिए बेहद छोटे एपिसोड वाले, लेकिन प्रभावशाली कहानियों पर आधारित शो तैयार करना है। इसके तहत दोनों कं पनियां अपनी मौजूदा कं टेंट लाइब्रेरी का उपयोग करने के साथ-साथ नए लेखकों और निर्देशकों के साथ मिलकर मौलिक माइक्रोड्रामा सीरीज का निर्माण भी करेंगी। फिल्म उद्योग के जानकार इसे भारतीय ओटीटी और शॉर्ट-वीडियो बाजार के लिए एक महत्वपूर्णकदम मान रहे हैं