मुंबई: भारतीय सिनेमा के लिए यह समय बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान गढ़ने का साबित हो रहा है। निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित महाकाव्य फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ ने रिलीज के महज नौ दिनों के भीतर दुनियाभर में 1,110 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर भारतीय फिल्म इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है। रणबीर कपूर, कन्नड़ सुपरस्टार यश और साई पल्लवी के दमदार अभिनय से सजी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी 612 करोड़ रुपये से ज्यादा का शुद्ध कारोबार कर लिया है। खास बात यह है कि फिल्म को हिंदीं के साथ-साथ तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में भी दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। इस ऐतिहासिक सफलता के साथ अभिनेता यश एक हजार करोड़ क्लब में एक से अधिक फिल्में देने वाले चुनिंदां भारतीय सितारों की सूची में शामिल हो गए हैं। दूसरी ओर, सिनेमाघरों में स्पेंस और थ्रिल का जादू भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

अजय देवगन और तब्बू अभिनीत फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ अपनी रिलीज के सातवें हफ्ते में प्रवेश करने के बावजूद दर्शकों को थिएटर तक खींचने में सफल रही है। फिल्म ने घरेलू बाजार में 380 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि इसका वैश्विक कलेक्शन 588 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है। ट्रेड विशेषज्ञों ने इसे वर्षकी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शुमार किया है।