इंदौर / देश दर्पण संवाद: इंदौर से शुरू हुई यात्रा, मुंबई में थिएटर, फिल्मों और टेलीविजन की दुनि या में बनाई अपनी पहचान। कला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि भावनाओं और विचारों को व्यक्त करने का एक सशक्त जरिया है। इसी कला के प्रति जुनून और समर्पण ने मोनिका शर्मा को अभिनय और रंगमंच की दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई है। मोनिका की कलात्मक यात्रा इंदौर से शुरू हुई। उन्होंने ओल्ड जी.डी.सी. कॉलेज, इंदौर से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर और श्री एम.के .एच.एस. गुजराती गर्ल्स कॉलेज से बी.कॉम. की शिक्षा प्राप्त की। कॉलेज के दिनों से ही उनका जुड़ाव थिएटर और सांस्कृतिक गतिविधियों से रहा। उन्होंने कई अंतर-महाविद्यालयीन, जिला, वेस्ट जोन और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। माइम और नाटक में पुरस्कार जीतने के साथ बनारस हिंदूं विश्विद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में स्वर्ण पदक हासिल किया।

उनके करियर का एक महत्वपूर्णपड़ाव वर्ष 2006 से 2009 रहा, जब उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) की थिएटर इन एजुके शन कंपनी (T.I.E.) में एक्टर और टीचर के रूप में काम किया। इसके बाद उन्होंने मुंबई के उत्पल सांघवी स्कूल, जुहू और नाहर इंटरनेशनल स्कूल, पवई में थिएटर वर्कशॉप और सैटरडे क्लब संचालित किए। वह RIRO Acting School में अभिनय शिक्षिका भी रहीं। बच्चों, वयस्कों और विशेष बच्चों के लिए थिएटर वर्कशॉप आयोजित करना उनके सफर का महत्वपूर्णहिस्सा रहा है। अभिनय के क्षेत्र में मोनिका ने थिएटर, फिल्मों और टेलीविजन तीनों माध्यमों में काम किया है। वह म्यूजिकल थिएटर प्रोडक्शन 'मुगल-ए-आज़म' का हिस्सा हैं। उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म 'Turtle' में मुख्य भूमिका निभाई। फिल्म 'Mi-masa' में स्वरा भास्कर के साथ पुलिसकर्मी और मेघना गुलजार निर्देशित फिल्म 'छपाक' में पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई है।