देश दर्पण संवाद। हर खूबसूरत इमारत के पीछे एक कल्पना, एक सोच और उसे साकार करने का जुनून छिपा होता है। इसी सोच को अपनी पहचान बनाते हुए इंदौर की आर्किटेक्ट अंजलि पालीवाल वास्तुकला के क्षेत्र में अपनी अलग जगह बना रही हैं। उनका सफर इस बात का उदाहरण है कि यदि अपने हुनर पर विश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सपनों को हकीकत में बदला जा सकता है। आर्किटेक्चर की पढ़ाई पूरी करने के साथ Sustainable Design में मास्टर्स करने के बाद अंजलि ने पारंपरिक नौकरी के बजाय स्वतंत्र रूप से काम करने का निर्णय लिया। उन्होंने फ्रीलांसिंग से अपने करियर की शुरुआत की। इस दौरान विभिन्न प्रोजेक्ट्स पर काम करते हुए उन्होंने व्यावहारिक अनुभव हासिल किया, क्लाइंट्स की जरूरतों को समझा और अपनी डिजाइन सोच को और बेहतर बनाया। इसी अनुभव और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने अपना खुद का स्टूडियो स्थापित करने का निर्णय लिया।

इस तरह *Anjali Paliwal Designs (APD Studio)* की शुरुआत हुई, जो आज उनके रचनात्मक दृष्टिकोण और पेशेवर पहचान का प्रतीक बन चुका है। APD Studio के माध्यम से अंजलि रेजिडेंशियल और कमर्शियल आर्किटेक्चर के साथ इंटीरियर डिजाइनिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं। लग्जरी होम डिजाइनिंग और क्लाइमेट-रेस्पॉन्सिव आर्किटेक्चर उनके काम के प्रमुख क्षेत्र हैं। उनका उद्देश्य ऐसे स्थानों का निर्माण करना है, जहां आधुनिक डिजाइन, सौंदर्य, आराम और उपयोगिता का बेहतर संतुलन देखने को मिले। एक महिला आर्किटेक्ट और उद्यमी के रूप में अंजलि का माना है कि अपनी पहचान बनाने के लिए निरंतर सीखना, आत्मविश्वास बनाए रखना और चुनौतियों का दृढ़ता से सामना करना बेहद जरूरी है। उनके काम का मूल मंत्र है— *“Comfort is the Ul-timate Luxury.”* यानी वास्तविक विलासिता केवल दि खावे में नहीं, बल्कि उस आराम और सुकून में है, जो किसी स्थान को खास बनाता है।

अंजलि पालीवाल की यह यात्रा उन महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जो अपने हुनर और क्षमताओं पर भरोसा रखते हुए खुद की एक अलग पहचान बनाना चाहती हैं। उनका सफर बताता है कि सपनों को साकार करने के लिए केवल कल्पना ही नहीं, बल्कि उन्हें पूरा करने का साहस और निरंतर प्रयास भी जरूरी है।