भोपाल | देश दर्पण संवाद सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को पूरी तरह पारदर्शी और हाईटेक बनाने की दिशा में भोपाल जिले को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। केंद्र सरकार की पहल के तहत भोपाल का चयन सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) आधारित राशन वितरण के पायलट प्रोजेक्ट के लिए किया गया है। इस नई डिजिटल व्यवस्था का लाभ निर्बाध रूप से लेने के लिए अब पात्र परिवारों के हर सदस्य का सत्यापन (व्हाइटलिस्टिंगं ) कराना अनिवार्य कर दिया गया है। आधार और समग्र में एक ही मोबाइल नंबर जरूरी जिला आपूर्ति नियंत्रक ने सभी राशन हितग्राहियों से अपील की है कि वे अपनी नियमित उचित मूल्य की दुकान (राशन दुकान) पर जाकर परिवार के सभी सदस्यों का डेटा दर्जकराकर सत्यापन प्रक्रिया पूरी कराएं। इस प्रक्रिया की सबसे अहम शर्त यह है कि परिवार के प्रत्येक सदस्य के आधार कार्ड और समग्र पोर्टल पर एक ही मोबाइल नंबर दर्ज होना चाहिए।

यदि दोनों जगह अलग-अलग नंबर हैं, तो हितग्राहियों को पहले उसमें संशोधन कराना होगा, ताकि सभी सदस्यों का नाम CBDC प्रणाली की सूची में आसानी से जुड़ सके। देरी करने पर अटक सकता है दिसंबर का राशन प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि समय रहते व्हाइटलिस्टिंगं की यह प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, तो आगामी दिसंबर माह में नई डिजिटल प्रणाली के माध्यम से राशन प्राप्त करने में तकनीकी बाधाएं आ सकती हैं। इसलिए जिला आपूर्ति नियंत्रक ने सभी पात्र परिवारों से अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए जल्द से जल्द अपनी राशन दुकान पर जाकर सत्यापन पूरा कराने का आग्रह किया है।