रीवा : विंध्य क्षेत्र को उत्तर प्रदेश के साथ सीधे रेल नेटवर्क से जोड़ने की बहुप्रतीक्षित उम्मीद एक बार फिर परवान चढ़ने लगी है। पश्चिम मध्य रेलवे (जबलपुर) ने नवंबर माह में रीवा-मिर्जापुर नई रेल लाइन के सर्वे के लिए प्रस्ताव तैयार कर रेलवे बोर्डको भेज दिया है। अब इस महत्वपूर्णपरियोजना का आगे का रास्ता रेलवे बोर्डकी हरी झंडी पर निर्भर है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही सर्वे का काम शुरू कर दिया जाएगा, जिस पर लगभग साढ़े पांच करोड़ रुपये खर्चहोने का अनुमान है। हनुमना और मऊगंज को मिलेगा सीधा लाभ प्रस्तावित नई रेल लाइन की कुल लंबाई करीब 185 किलोमीटर होगी। इसके तैयार होने से न केवल रीवा और मिर्जापुर के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित होगा, बल्कि सतना के लिए भी यह एक बेहतरीन वैकल्पिक मार्ग साबित होगा। इस रूट के बने से हनुमना और मऊगंज सहित रास्ते में पड़ने वाले कई कस्बों और ग्रामीण अंचलों को पहली बार रेल सुविधा का लाभ मिल सकेगा।
इसे यात्रियों का सफर आसान होने के साथ ही पूरे क्षेत्र में व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। सर्वे के बाद तैयार होगी डीपीआर रेलवे की निर्धारित प्रक्रिया के मुताबिक, सर्वे कार्य पूर्ण होने के बाद परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बनाई जाएगी। इसके उपरांत बजट आवंटन, स्वीकृति, टेंडर और वर्क ऑर्डर की प्रक्रिया पूरी होने पर निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा।
