भोपाल | देश दर्पण संवाद राजधानी की ऐतिहासिक धरोहर कुशाभाऊ ठाकरे अंतराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर (मिंटों हॉल) रविवार को तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और युवाओंके नए विचारों के भव्य संगम का गवाह बना। जीडीजी क्लाउड भोपाल (GDG Cloud Bho-pal) की ओर से आयोजित 'डेवफेस्ट भोपाल 2026' में शहर भर के डेवलपर्स, इंजीनि यरिंगं छात्र, तकनीकी विशेषज्ञ और स्टार्टअप से जुड़े युवा एक छत के नीचे जुटे। यह आयोजन महज एक तकनीकी सम्मेलन नहीं था, बल्कि बीते पांच वर्षों में आकार लेने वाली एक मजबूत टेक कम्युनिटी के सपनों और संकल्प का उत्सव था। 2022 से शुरू हुआ सफर, अब बना टेक संस्कृति की पहचान आयोजक आदित्य शाह और उनकी टीम ने साल 2022 में इस अभियान की नींव रखी थी। छोटे स्तर से शुरू हुआ यह प्रयास हर वर्ष नए अनुभवों, अधिक सहभागिता और बड़े लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ता गया।

साल भर चलने वाले क्लाउड कम्युनिटी डेज, बिल्ड विद एआई, स्टडी जैम्स, मीटअप्स और तकनीकी कार्यशालाओं के जरिए इस टीम ने भोपाल में एक जीवंत तकनीकी संस्कृति तैयार की है। पांचवें वर्षका यह सम्मेलन इसी यात्रा का अहम पड़ाव बना, जिसका उद्देश्य युवाओंको केवल तकनीक से परिचित कराना नहीं, बल्कि उन्हें तकनीक के माध्यम से कुछ नया गढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा। महिला वक्ताओं की अगुवाई में एआई और डेटा पर मंथन कार्यक्रम की खास बात यह रही कि मंच की कमान सबसे पहले महिला तकनीकी विशेषज्ञों ने संभाली। प्रेक्षा महाजन ने 'प्रोडक्शन-ग्रेड डेटा क्वालिटी फ्रे मवर्क' के जरिए आधुनिक सिस्टम में डेटा की गुणवत्ता और विश्वसनीयता के महत्व को समझाया। अन्या शर्मा ने गूगल में तकनीक के निर्माण और उसे बड़े स्तर पर लागू करने की इंजीनि यरिंगं व संगठनात्मक सोच साझा की।

वहीं, सृष्टि रायभोगे ने फायरबेस एआई लॉजिक (Firebase AI Logic) और जेमिनी (Gemini) की मद से सुरक्षित व जिम्मेदार तरीके से एप्लिकेशन में एआई क्षमताएं जोड़ने के व्यावहारिक पहलू बताए। इसके बाद पुरुष वक्ताओं ने स्केलेबल एआई आर्किटेक्चर, रि यल-वर्ल्ड एआई एजेंट्स, विश्वसनीय सॉफ्टवेयर सिस्टम और आधुनिक वेब व क्लाउड इंजीनि यरिंगं पर गहराई से चर्चा की। इन सत्रों ने प्रतिभागियों को यह समझाया कि किसी विचार को प्रोटोटाइप से निकालकर वास्तविक प्रोजेक्ट और प्रोडक्शन तक ले जाने में किन चुनौतियों और अनुशासन की आवश्यकता होती है। सिर्फ सुना नहीं, खुद बनाकर सीखा सम्मेलन के समानांतर आयोजित 'हैंड् स-ऑन वर्कशॉप ट्रैक' ने सीखने की प्रक्रिया को पूरी तरह व्यावहारिक अनुभव में बदल दिया। यहां प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में गूगल के एजेंट डेवलपमेंट किट (ADK), क्लाउड रन, क्लाउड ट्रेस, एजेंट2एजेंट (A2A) प्रोटोकॉल और जेमिनी व फ्लो (Flow) आधारित एआई कं टेंट निर्माण पर लाइव अभ्यास किया।

इसे युवाओंको तकनीक को करीब से आजमाने और अपने खुद के प्रोजेक्ट्स पर लागू करने की स्पष्ट दिशा मिली। पर्दे के पीछे की मेहनत और 'टेक हब' का सपना इस भव्य आयोजन की सफलता के पीछे महीनों की तैयारी और स्वयंसेवकों की समर्पित टीम का अथक प्रयास रहा। वक्ताओंके समन्वय से लेकर रजिस्ट्रेशन, मंच व्यवस्था और तकनीकी जांच तक हर जिम्मेदारी को टीम ने बखूबी निभाया। आयोजकों का विजन स्पष्ट है—भोपाल को एक ऐसे मजबूत तकनीक और नवाचार केंद्र के रूप में स्थापित करना, जहां छात्रों को इंडस्ट्री विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिले, स्टार्टअप्स को स्थानीय प्रतिभा मिले और युवाओं को अपने सपनों के लिए शहर छोड़ने की मजबूरी न हो। पांच साल की इस सफल यात्रा के बाद अब जीडीजी क्लाउड भोपाल की टीम मध्यप्रदेश की तकनीकी पहचान को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।