इंदौर: शहर के प्रतिष्ठित अरबिंदों यूनिवर्सिटी परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक मधुमक्खियों के एक बड़े झुंड ने छात्रों पर हमला बोल दिया। हादसे की वजह परिसर के पास फोड़े गए पटाखे की चिंगांरी का मधुमक्खियों के छत्ते पर गि रना बताया जा रहा है। हमले के बाद पूरे कैंपस में भगदड़ की स्थितिबन गई और छात्र अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पटाखे की चिंगांरी और धुएं से भड़की मधुमक्खियों ने देखते ही देखते आसपास मौजूद छात्रों को घेर लिया। अचानक हुए इस हमले से विद्यार्थी घबरा गए और परिसर में चीख-पुकार मच गई। कई छात्र खुद को बचाने के लिए कमरों और गलियारों की ओर दौड़े, लेकिन तब तक मधुमक्खियों ने बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को डंक मार दिए थे। घटना के तुरंत बाद घायल छात्रों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
इनमें से 9 छात्रों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आईसीयू (ICU) में भर्ती कर डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है, जबकि अन्य प्रभावित विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इस घटना के बाद यूनिवर्सिटी परिसर में सुरक्षा और सावधानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
