सीधी। शासकीय कन्या महाविद्यालय, सीधी में मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशन में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता 2026 का समापन समारोह हर्षोल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने कला, साहित्य, संगीत, नृत्य, अभिनय और बौद्धिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. के .एस. नेताम तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. पी.के . सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओ.पी. नामदेव ने की। आयोजन संयोजक डॉ. राजेश कुमार साहूके निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आका सिंह तिवारी एवं डॉ. सौरभि गुप्ता ने किया।

अंतिम दिन विभिन्न वि धाओं में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा युवा उत्सव के तीसरे एवं अंतिम दिन प्रश्नमंच, एकल गायन, एकल नृत्य, समूह नृत्य, लोक नृत्य एवं रचनात्मक लोक नृत्य सहित विभिन्न विधाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय लोक संस्कृति, संगीत और परंपराओं की सुंदर छटा बिखेरी। प्रश्नमंच प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की बौद्धिक क्षमता और ज्ञान का प्रदर्शन देखने को मिला, वहीं गायन एवं नृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित तीन दिवसीय प्रतियोगिता की विभिन्न विधाओं में चयनित एवं विजेता प्रतिभागियों को समापन समारोह में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि युवा उत्सव केवल प्रतियोगिता का मंच नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचाने, नि खारने और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने का सशक्त माध्यम है।

श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर अतिथियों का किया गया सम्मान समारोह में भारतीय ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान का विशेष संदेश भी देखने को मिला। इस अवसर पर सुश्री आरती टांडिया द्वारा सभी अतिथियों को श्रीमद्भगवद्गीता (यथार्थ गीता) भेंट कर सम्मानित किया गया। इस पहल के माध्यम से भारतीय आध्यात्मिक परंपरा, जीवन मूल्यों और सांस्कृतिक विरासत के महत्व को रेखांकित किया गया। सर्वांगीण विकास के लिए सांस्कृतिक गतिविधियां जरूरी युवा उत्सव ने विद्यार्थियों को अपनी बहुआयामी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ रचनात्मक अभिव्यक्ति और आपसी सहभागिता का अवसर प्रदान किया। आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि कला, संस्कृति, साहित्य और रचनात्मक गतिविधियां भी विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

अंत में आयोजकों ने अतिथियों, प्राचार्य, प्राध्यापकों, शिक्षकों, निर्णायकों, प्रतिभागियों एवं आयोजन में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतिभाओं के सम्मान और भारतीय सांस्कृतिक एवं ज्ञान परंपरा के गौरव के साथ तीन दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता 2026 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्राध्यापकों एवं वि द्यार्थियों की रही उल्लेखनीय सहभागिता कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों के प्राध्यापक, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इनमें डॉ. रीतू साहू, डॉ. पुष्पेंद्र शाह, डॉ. ओ.एम. आयाम, डॉ. देवेंद्र कुमार सोनी, डॉ. राजकुमार सिंह, डॉ. राकेश, डॉ. अमृता ब्रह्माणे, प्रो. आकांक्षा खादीकार, प्रो. प्रभा सिंह, डॉ. दिलीप यादव, श्री प्रदीप कुमार, डॉ. अनिलेश वर्मा, डॉ. पुष्पराज सिंह, डॉ. वालेंद्र कुमार पटेल, डॉ. उमेश कुमार विश्वकर्मा, डॉ. नवीन सिंह, डॉ. अरविंद्र कुमार, डॉ. आराधना, प्रो. रितु मि, डॉ. अनिता तिवारी, डॉ. मनीषा सिंह, डॉ.

प्रीति सत्यनामी, डॉ. सूरज सिंह, डॉ. ज्ञानेंद्र दुबे, प्रो. ज्ञान प्रकाश पटेल, श्री ओ.पी. वर्मा, श्री विजय पटेल, राजकुमार बैश, ज्ञानेंद्र जायसवाल, श्री अमित सोधियाँ, सुश्री प्रियंका मिश्रा, सुश्री पारुल पटेल एवं डॉ. संदीप चौरसिया सहित अन्य गणमान्यजन शामिल रहे।