भोपाल। क्या आपके नाम की स्पेलिंग आपकी तरक्की में रुकावट बन रही है? या फिर आपके नाम में ही आपकी अपार सफलता का रहस्य छिपा है? इसी अहम सवाल का जवाब देने और अंकों की जादुई दुनिया से रूबरू कराने के लिए, राजधानी भोपाल में 15 नवंबर को ‘द न्यूमेरिका’ (The Numerica) नामक एक भव्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। ‘श्रेय इवेंट्स’ (Shrey Events) की फाउंडर श्रेया सोनी द्वारा आयोजित इस दमदार सेमिनार में सेंट्रल इंडिया और मध्य प्रदेश की शीर्ष अंकशास्त्री ‘द डिवाइन रूही’ (The Divine Ruhii) ने लोगों का मार्गदर्शन किया। “आपके नाम का भी एक नंबर होता है, क्या आप इसका मतलब जानते हैं?” इस दिलचस्प विषय पर आधारित इस सेमिनार ने बताया कि कैसे नाम में किया गया एक बहुत ही मामूली बदलाव भी आपके जीवन में चमत्कारिक और बड़े परिवर्तन (Big transformations) ला सकता है।
कार्यशाला में क्या लोगों ने क्या सीखा? इस ज्ञानवर्धक सेमिनार में ‘द डिवाइन रूही’ प्रतिभागियों को नाम अंकशास्त्र (Name Numerology) की गहराई और उसका सटीक तर्क समझाया। इसके प्रमुख आकर्षण इस प्रकार रहे: नाम अंकशास्त्र के पीछे का विज्ञान और बुनियादी बातें। किसी भी नाम का सटीक विश्लेषण करने की कला (How to An-alyze Any Name)। भाग्य को जागृत करने वाली ‘नाम सुधार तकनीकें ’ (Name Correc-tion Techniques)। जीवन की बाधाओं को दूर करने के बेहद आसान उपाय (Easy Remedies)। लाइव प्रैक्टिस और वास्तविक केस स्टडीज के माध्यम से समाधान। VIP पास बुक करने वाले प्रतिभागियों को एक ‘पायराइट ब्रेसलेट’ (Pyrite Bracelet) बिल्कुल मुफ्त भेंट किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। अंकों की शक्ति से एक बेहतर जीवन (Better Life) की शुरुआत करने का यह शहरवासियों के लिए एक शानदार अवसर रहा।
