भोपाल। मध्यप्रदेश अब निवेश की घोषणाओं को तेजी से धरातल पर उतार रहा है। राजधानी में आयोजित टेलीकॉम मैन्युफै क्चरिंगं जोन इन्वेस्टर मीट के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में देश के पहले इंटीग्रेटेड टेलीकॉम मैन्युफै क्चरिंगं जोन के द्वितीय चरण का रिमोट से शुभारंभ किया। करीब 450.45 एकड़ में फैले इस विस्तार के तहत 25 निवेशकों को आवंटन और आशय पत्र वितरित किए गए। परियोजना में 15 उत्पाद श्रेणियों के लिए निवेशकों ने रुचिदि खाई है और अब तक 3,600 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनसे 15 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब एमपी का मतलब मोर प्रॉफिट, मेगा प्रॉफिट और मेगा प्रोजेक्ट है। जुलाई 2026 में केंद्रीय दूरूसंचार मंत्रालय के साथ हुए समझौते के बाद सरकार ने फाइल वर्क के बजाय फील्ड वर्क पर जोर दिया है।

कारोबार को सुगम बनाने के लिए 2,700 से अधिक अनुपालनों को समाप्त किया गया है और 925 से ज्यादा अनावश्यक कानून हटाए गए हैं, जि से प्रदेश की विकास दर 11 प्रतिशत और औद्योगिक विकास दर 24 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गई है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि भारत अब टेलीकॉम सेवाओं के सबसे बड़े उपभोक्ता से सर्विस प्रोवाइडर बने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और ग्वालियर की कनेक्टिविटी तथा औद्योगिक परंपरा इस जोन की बड़ी ताकत है।