नई दिल्ली: सोने के दाम में आई भारी गिरावट के बाद दिल्ली-एनसीआर के कारोबारी संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'थैंक यू' लेटर लिखा है। संगठन का कहना है कि प्रधानमंत्री की सलाह मानकर व्यापारियों ने महंगे भाव पर सोना नहीं खरीदा, जि से वे बड़े आर्थिक नुकसान से बच गए। सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल के मुताबिक, पीएम की अपील के समय सोना 1.90 करोड़ रुपए प्रति किलो (1.90 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम) था, जो अब घटकर 1.25 करोड़ रुपए प्रति किलो (1.25 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम) रह गया है। यानी प्रति 10 ग्राम पर 65 हजार रुपए और प्रति किलो पर 65 लाख रुपए की गिरावट आई है। सीटीआई ने प्रधानमंत्री की सराहना करते हुए बाजार से जुड़े चार अहम पहलू सामने रखे हैं: • ज्वैलर्स कर्ज में डूबने से बचे: देशभर के लाखों ज्वैलर्स कई महीनों का स्टॉक रखते हैं। पुराने भाव पर खरीदारी करने से उन्हें प्रति किलो 65 लाख रुपए का घाटा होता, जि से वे कर्ज में डूब सकते थे।
अब व्यापारी ग्रुपों में संदेश भेजकर कह रहे हैं कि 'मोदी जी ने बचा लिया।' • विरोधी भी हुए कायल: जिस सलाह का पहले विरोध हुआ था, अब कई व्यापारी और ज्वैलर्स उसकी खुलकर तारीफ कर रहे हैं। • 52 लाख शादि यों में राहत: इस सीजन में देशभर में करीब 52 लाख शादियां होनी हैं। भाव टूटने से गहने खरीदने वाले परिवारों को बड़ी राहत मिली है। * आगे भी मार्गदर्शन की मांग: सीटीआई ने प्रधानमंत्री से सोने-चांदी के बाजार को लेकर समय-समय पर इसी तरह मार्गदर्शन करने की अपील की है।
