नई दिल्ली: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ और उत्तर भारत के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मध्य प्रदेश के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। एक ओर जहां पूर्वी मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश और आंधी का दौर जारी है, वहीं दूसू री ओर उत्तरी हवाओं के चलते राजधानी भोपाल समेत कई शहरों में शीतलहर और कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। बारिश से हाईवे पर लगा जाम, 7 जिलों में अलर्ट तूफान के असर से गुरुवार से ही प्रदेश का मौसम बदला हुआ है। उमरिया में हुई बारिश के बाद नेशनल हाईवे-43 (मोर्चा फाटक के पास) की सड़क दलदल में तब्दील हो गई, जि से हाईवे के दोनों ओर करीब 3-3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया और सैकड़ों वाहन फंसे रहे। इसके अलावा मंडला, सिंगरौंली, डिंडौंरी और शहडोल संभाग के कुछ हिस्सों में भी बारिश दर्जकी गई है। मौसम विभाग ने पूर्वी मध्य प्रदेश के 7 जिलों में हल्की बारिश और आंधी का अलर्टजारी किया है।
हालांकि, तूफान के कमजोर पड़ने से भारी बारिश की आशंका नहीं है, लेकिन मौसम साफ होते ही ठंड और तेज होने के आसार हैं। शीतलहर की चपेट में कई जिले, भोपालदूसू रा सबसे ठंडा कश्मीर और उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी से आने वाली सर्द हवाओं ने प्रदेश में रात का पारा 2 से 3 डिग्री तक लुढ़का दिया है। शाजापुर का गि रवर 7.1 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि राजधानी भोपाल 9 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश का दूसू रा सबसे ठंडा शहर दर्ज किया गया। भोपाल, शाजापुर और रायसेन में शीतलहर का असर देखने को मिला है, वहीं राजगढ़ और शाजापुर के लिए शीतलहर का अलर्टजारी किया गया है। नवंबर में ठंड और बारिश का पुराना ट्रेंड मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर के दूसरे सप्ताह से प्रदेश में ठंड जोर पकड़ने लगती है और ग्वालियर-चंबल संभाग में उत्तरी हवाओंका सीधा असर पड़ता है। भोपाल: पिछले 10 वर्षों से नवंबर में यहां रात का पारा 9 से 12 डिग्री के बीच रहता है और इस दौरान 3 बार बारिश भी हो चुकी है।
साल 1941 (30 नवंबर) में भोपाल का पारा 6.1 डिग्री तक गिरा था, जबकि 1936 में साढ़े 5 इंच से ज्यादा बारिश हुई थी।
