नई दिल्ली: कश्मीर में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी से पाकिस्तान एक बार फिर बौखला गया है। 18 नवंबर को भारतीय सुरक्षा बलों ने कश्मीर के कुलगाम जिले में घाटी के आखिरी स्थानीय आतंकी लतीफ भट को मुठभेड़ में मार गिराया। इस कार्रवाई के कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके ) के मुजफ्फराबाद में एक भाषण के दौरान आतंक के प्रति अपना छिपा समर्थन जाहिर कर दिया। शहबाज शरीफ ने कश्मीर की कथित आजादी की लड़ाई में मारे गए लोगों को ‘शहीद’ करार देते हुए उनके समर्थन की बात कही। हालांकि उन्होंने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी लतीफ भट का सीधा नाम नहीं लिया, लेकिन उनका परोक्ष इशारा उसी की ओर माना जा रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के आधिकारिक ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से भी इस भाषण को साझा किया गया।

दिल्ली में पीएम मोदी ने दिया सांस्कृतिक शांति का संदेश जहां एक ओर पाकिस्तान पीओके से भड़काऊ बयानबाजी कर रहा था, वहीं दूसू री ओर भारत ने वैश्विक मंच से शांति और सहयोग की पहलकी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के पुराना किला में पहले शंघाई सहयोग संगठन (एसीओ) सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का उद्घा टन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा किआज पूरी दुनिया उथल-पुथल के दौर से गुजर रही है और चारों तरफ युद्ध व अशांति की चर्चा है। ऐसे समय में सांस्कृतिक जुड़ाव और आपसी सहयोग के जरिए ही शांति का रास्ता मजबूत किया जा सकता है। 22 नवंबर तक चलने वाले इस फोरम में पाकिस्तान सहित कई अन्य देशहिस्सा ले रहे हैं। तीन साल बाद किसी पाक मंत्री का भारत दौरा एसीओ सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में शामिल होने के लिए पाकिस्तान के पर्यावरण मंत्री मुसद्दिक मसूद के नेतृत्व में एक प्रतिनि धिमंडल भारत पहुंचा है।

कूटनीतिक दृष्टि से यह दौरा इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि वर्ष 2023 में त्कालीन विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी की गोवा यात्रा के बाद, पिछले तीन वर्षों में किसी पाकिस्तानी मंत्री का यह पहला भारत दौरा है।