नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों से वर्ष 2021 से 2025 के बीच उत्तीर्ण हुए करीब 30 से 35 लाख विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। तकनीकी अड़चनों के चलते पिछले लंबे समय से अटकीं अंकसूचियां, डिग्रियां और शैक्षणिक क्रेडिट अब डिजिटल रूप में उपलब्ध हो सकेंगे। केंद्र सरकार ने शैक्षणिक वर्ष की समय-सीमा की बाध्यता समाप्त करते हुए एनएडी-डिजीलॉकर और एके डमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स (ABC) पोर्टल को दोबारा खोल दिया है। प्रदेश में यह सुविधा प्रारंभ हो चुकी है और आगामी 31 जनवरी 2027 तक जारी रहेगी। इस फैसले का सीधा लाभ राज्य के 19 विश्विद्यालयों, निजी विश्विद्यालय विनियामक आयोग और स्वशासी महाविद्यालयों के स्नातक, स्नातकोत्तर व डिप्लोमा विद्यार्थियों को मिलेगा। उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित संस्थानों को लंबित डेटा शीघ्र अपलोड करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

रिकॉर्ड अपलोड होते ही विद्यार्थियों के दस्तावेज उनकी अपार आईडी से लिंक होकर डिजीलॉकर पर दिखने लगेंगे। क्यों अटका था वि द्यार्थियों का डेटा? केंद्र सरकार के जोनल कोऑर्डिनेटर अभिनव शर्मा के अनुसार, शैक्षणिक वर्षकी पाबंदी लागू होने के कारण नवंबर 2025 से ही संस्थान परीक्षा वर्ष 2021 से 2024 का रिकॉर्ड अपलोड नहीं कर पा रहे थे। इसके बाद जून 2026 से परीक्षा वर्ष 2025 का डेटा अपलोड होना भी थम गया था। परिणामस्वरूप, रिकॉर्ड तैयार होने के बावजूद छात्रों को डिजिटल मार्कशीट और डिग्री नहीं मिल रही थी, साथ ही एबीसी खाते में क्रेडिट जुड़वाने में भी दिक्कतें आ रही थीं। विश्विद्यालयों के चक्कर से मिलेगी निजात डिजिटल दस्तावेज उपलब्ध होने से छात्रों को अब नौकरी, उच्च शिक्षा में प्रवेश, क्रेडिट ट्रांसफर और दस्तावेज सत्यापन के लिए विश्विद्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

हालांकि, केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि 31 जनवरी 2027 के बाद समय-सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी, इसलिए संस्थानों और विद्यार्थियों को तय अवधि में प्रक्रिया पूरी करनी होगी।