नई दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की पहली किताब 'बिलोंगिंगं : ए जर्नी ऑफ लव' (Belong-ing: A Journey of Love) ने बाजार में आते ही बिक्री के नए कीर्तिमान स्थापित कर दिए हैं। 10 नवंबर को रिलीज हुई इस 544 पन्नों और 7 अध्यायों वाली किताब की महज एक सप्ताह के भीतर 2 लाख से ज्यादा प्रतियां बिक चुकी हैं। प्रकाशक हार्पर कॉलिंस इंडिया के मुताबिक, इतनी बिक्री से किताब ने हफ्ते भर में करीब 20 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है। 16 नवंबर को दिल्ली में किताब के लॉन्च के दौरान हार्पर कॉलिंस इंडिया के सीईओ अनंत पद्मनाभन ने इसके दो बड़े रिकॉर्ड्स का दावा किया। पहला, 10 नवंबर को सुबह 10 बजे बिक्री शुरू होते ही ब्लिंकिट जैसे क्विक-डिलीवरी एप्स के जरिए शुरुआती 10 मिनट में 15 हजार से अधिक कॉपियां पाठकों तक पहुंच गईं। दिल्ली के खान मार्केट के वरिष्ठ बुकसेलर अभिनव बाम्ही के अनुसार, 2007 में 'हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज' के बाद पहली बार किसी किताब के लिए पाठकों में ऐसी दीवानगी देखी गई है।
दूसू रा बड़ा रिकॉर्ड नए लेखक की सबसे तेजी से बिकने वाली पहली किताब और नॉन-फिक्शन संस्मरण (मेमॉयर) का है। इसे पहले यह कीर्तिमान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकु र की आत्मकथा 'प्लेइंग इट माय वे' के नाम था, जिसकी लॉन्च तक दो लाख प्रतियां बिकी थीं। भारत के अलावा इस किताब को अमेरिका में अल्फ्रे ड ए. नोफ और ब्रिटेन में विलियम कॉलिंस ने प्रकाशित किया है, हालांकि वहां की बिक्री के आधिकारिक आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं। सोनिया को कितनी कमाई, कैसे बंटता है किताब का पैसा? किताब की छपी हुई कीमत 1,299 रुपए है, जबकि ऑनलाइन प्लेटफॉर्मपर यह करीब 849 रुपए में मिल रही है। औसतन 1,074 रुपए प्रति कॉपी के हिसाब से 2 लाख प्रतियों पर करीब 20 करोड़ रुपए की कुल बिक्री आंकी गई है। हालांकिप्रकाशक और लेखक रॉयल्टी के आंकड़े सार्वजनिक नहीं करते, लेकिन विशेषज्ञों के अनुमान के मुताबिक यदि 10 प्रतिशत रॉयल्टी भी मानी जाए, तो सोनिया गांधी को इसे करीब 2 करोड़ रुपए मिल सकते हैं।
पब्लिशिंगं इंडस्ट्री के आंकड़ों के अनुसार, किसी किताब की कमाई चार स्तरों पर बंटती है: • बुक डिस्ट्रीब्यूटर (40 से 55%): स्टोरेज, सप्लाई नेटवर्क और किताबों की वापसी संभालने वाले डिस्ट्रीब्यूटर सबसे बड़ा हिस्सा लेते हैं। • रिटेलर व ऑनलाइन प्लेटफॉर्म (20 से 35%): बुकस्टोर और अमेजॉन या ब्लिंकिट जैसे ऑनलाइन विक्रेताओंका मार्जिन। • पब्लिशर (15 से 30%): बची हुई राशि से प्रकाशक छपाई, मार्केटिंगं लॉन्च इवेंट का खर्च निकालते हैं और लेखक को रॉयल्टी देते हैं। • लेखक की रॉयल्टी: आमतौर पर नए लेखकों को हार्डकवर पर 10 से 15% और पेपरबैक पर करीब 10% रॉयल्टी मिलती है, जबकि मशहूर हस्तियों को करार के तहत एडवांस और अधिक रॉयल्टी भी दी जाती है।
