इंदौर | देश दर्पण संवाद दिग्विजय सिंह की यात्रा से लेकर कांग्रेस के शीर्षनेतृत्व तक, हिंदुं त्व पर वैचारिक विरोधाभास के सवाल पूर्वमुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इन दिनों अपनी राजनीतिक प्रासंगिकता तलाशने की यात्रा पर हैं। लेकिन इस यात्रा को लेकर जिस तरह की राजनीतिक उदासीनता और कांग्रेस के भीतर से अपेक्षित समर्थन का अभाव दिखाई दे रहा है, वह कई सवाल खड़े करता है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि क्या कांग्रेस का अपना नेतृत्व ही दिग्विजय सिंह की इस यात्रा से दूरी बना रहा है? यदि ऐसा है, तो इसके पीछे केवल संगठनात्मक कारण हैं या फिर सनातन और हिंदुं त्व को लेकर कांग्रेस के भीतर कोई वैचारिक असहजता भी है? दरअसल, कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की राजनीति में हिंदुं त्व और सनातन का प्रश्न हमेशा विरोधाभासों के घेरे में रहा है। चुनाव आते ही कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों का मंदिरों के दर्शन, धार्मिक प्रतीकों का प्रदर्शन, गोत्र और जनेऊ की चर्चा तथा स्वयं को सनातन परंपरा से जोड़ने की कोशिशें दिखाई देती हैं।
लेकिन चुनाव समाप्त होते ही यही धार्मिक प्रतीक और आस्थाएं राजनीतिक बहस के केंद्र से गायब हो जाती हैं। सवाल यह है कि क्या सनातन केवल चुनावी अवसरों पर प्रदर्शित करने वाली राजनीतिक पहचान है? वर्ष 2018 में प्रयागराज में राहुल गांधी को भगवान शिव का चित्र भेंट किए जाने से जुड़ा विवाद जिसमें संबंधित कार्यकर्ता को नि ष्कासित कर दिया था या राजस्थान के पुष्कर में जनेऊ धारण कर स्वयं को दत्तात्रेय गोत्र का कौल ब्राह्मण बताने का प्रसंग, इन घटनाओंने कांग्रेस नेतृत्व की धार्मिक पहचान को लेकर चर्चाओं को जन्म दिया। दूसू री ओर, कांग्रेस के नेताओं के कुछ ऐसे बयान भी सामने आए, जिन्हें हिंदूं समाज की धार्मिक भावनाओं के प्रति असंवेदनशील माना गया। ऐसे में जनता के मन में यह प्रश्न उठना स्वाभाविक है कि कांग्रेस की धार्मिक आस्था वास्तविक है या राजनीतिक आवश्यकता? यह विरोधाभास केवल राहुल गांधी तक सीमित नहीं है। कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के कई नेताओंके बयान भी लगातार विवादों में रहे हैं।
तमिलनाडु के नेता उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म की तुलना बीमारी से करते हुए उसके उन्मूलन की बात कहना इसका बड़ा उदाहरण है। इस बयान पर कांग्रेस के शीर्षनेतृत्व की प्रतिक्रिया भी उतनी मुखर नहीं दिखाई दी, जितनी अपेक्षित थी। आखिर सनातन धर्म के प्रति ऐसी टिप्पणियों पर कांग्रेस नेतृत्व स्पष्ट और सैद्धांतिक विरोध दर्जकराने से क्यों बचता है? मध्यप्रदेश की राजनीति में भी इस वैचारिक विरोधाभास के कई उदाहरणों पर चर्चा होती रही है। दिग्विजय सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल के दौरान धार की भोजशाला को लेकर लिए गए निर्णयों से लेकर उनके द्वारा विवादास्पद व्यक्तियों और घटनाओं पर दिए गए बयानों तक, भाजपा लगातार कांग्रेस की नीतियों और दृष्टिकोण पर सवाल उठाती रही है। जाकिर नाइक के संबंध में दिए गए उनके बयान जैसे शांति का मसीहा, बुरहान वानी को लेकर उनकी टिप्पणी भटका हुआ नौजवान और इशरत जहां के मामले में व्यक्त विचार भी राजनीतिक बहस का हिस्सा रहे हैं।
वहीं, हिंदूं आू तंकवाद जैसे शब्दों के प्रयोग ने भी देश की राजनीति में गंभीर वैचारिक विवाद को जन्म दिया। सवाल यह है कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, तो फिर किसी विशेष धर्मको आतंकवाद से जोड़ने वाली शब्दावली का राजनीतिक इस्तेमाल क्यों किया गया? आज दिग्विजय सिंह अपनी यात्रा में हिंदूं हिंदुं त्व और सनातन जैसे शब्दों के बीच अंतर स्पष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन प्रश्न यह है कि क्या इन शब्दों की व्याख्या करते समय उनकी राजनीति और कांग्रेस के शीर्षनेतृत्व का दृष्टिकोण भी उतनी ही स्पष्टता से सामने आएगा? क्या कांग्रेस के लिए सनातन केवल चर्चा का विषय है या भारतीय समाज की सांस्कृतिक चेतना का सम्मान भी उसकी राजनीतिक विचारधारा का हिस्सा है? कांग्रेस के अन्य नेताओं के बयानों ने भी इन सवालों को और गंभीर बनाया है।
जीतू पटवारी के हिंदूं सू माज को लेकर दिए गए विवादित बयान जैसे नफ़रती हिंदूंहों या नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के आदिवासी समाज और हिंदूं पहचान के संबंध में उठाए गए वैचारिक प्रश्न, इन सभी ने एक नई बहस को जन्म दिया है। आदिवासी समाज की अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक परंपराएं और पहचान हैं, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि उनकी आस्था और परंपराओं को किसी राजनीतिक खांचे में बांटकर समाज के बीच दूरी पैदा की जाए। भारत की सांस्कृतिक विविधता उसकी शक्ति है, उसे राजनीतिक विभाजन का औजार नहीं बनाया जाना चाहिए। राहुल गांधी का शक्ति से लड़ाई का बयान हो या हिंदूं स्टेट को लेकर व्यक्त विचार, प्रियंका गांधी द्वारा संसद में आइआइटी विशेषज्ञ को गोमूत्र विशेषज्ञ कह कर की गई टिप्पणी हो अथवा कांग्रेस के अन्य नेताओं द्वा रा भाजपा की चुनावी सफलता को गोमूत्र प्रदेशों से जोड़ना, इन बयानों ने धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को राजनीतिक टकराव का हिस्सा बनाया है।
लोकतंत्र में सरकार की आलोचना हर दल का अधिकार है, लेकिन आलोचना और करोड़ों लोगों की आस्था के प्रति उपहास के बीच एक स्पष्ट अंतर होना चाहिए। आज भारत की पहचान केवल राजनीतिक सत्ता से नहीं, बल्कि उसकी हजारों वर्षों पुरानी सभ्यता, संस्कृति, परंपराओं और स नातन चेतना से भी है। दुनिया के मंच पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के प्रति वैश्विक रुचि के बीच यह और भी आवश्यकहो जाता है कि देश की राजनीति आस्था के विषयों पर परिपक्वता और संवेदनशीलता दि खाए। दिग्विजय सिंह की यात्रा का वास्तविक मूल्यांकन उनके राजनीतिक अतीत, वर्तमान विचारों और भविष्य के दृष्टिकोण के आधार पर होना चाहिए।
लेकिन इस यात्रा ने एक बार फिर कांग्रेस के सामने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है—क्या पार्टी सनातन और हिंदुं त्व के विषय पर स्पष्ट विचार रखती है, या फिर उसका रुख राजनीतिक परिस्थितियों के अनुसार बदलता रहता है? भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में किसी भी व्यक्ति को अपनी आस्था रखने, उसकी व्याख्या करने और उस पर सवाल उठाने का अधिकार है। लेकिन करोड़ों लोगों की श्रद्धा का सम्मान करना भी उतना ही आवश्यक है। सनातन किसी राजनीतिक दल की बपौती नहीं है और न ही किसी दल के विरोध का विषय मात्र। यह भारत की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे समय में पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की वे पंक्तियां विशेष रूप से प्रासंगिक हो उठती हैं— सत्ता का खेल तो चलेगा, सरकारें आएंगी-जाएंगी, पार्टियां बनेंगी-बिगड़ेंगी, मगर यह देश रहना चाहिए, इस देश का लोकतंत्र रहना चाहिए।
विपक्षी राजनीतिक दलों को यह समझना होगा कि सत्ता की प्राप्ति के लिए समाज की आस्था, सांस्कृतिक पहचान और परंपराओंको राजनीतिक संघर्ष का हथियार बनाना देशहित में नहीं है। राजनीति में विचारधारा का विरोध हो सकता है, लेकिन भारत की सांस्कृतिक आत्मा के प्रति सम्मान में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। वंदे मातरम्! जय हिंदं
