इंदौर | देश दर्पण संवाद बिना किसी फिल्मी पृष्ठभूमि के अपने अनुशासन और फिटनेस के दम पर बनाई अलग पहचान, भगवान राम से लेकर रावण तक हर किरदार में छोड़ी अमिट छाप चेहरे पर सादगी, आंखों में जुनून और अभिनय में बेमिसाल धार है, मिस्टर इंडिया के ताज से सिल्वर स्क्रीन तक, रजनीश दुग्गल हर कि रदार के सरदार हैं। देश दर्पण संवाद के इस विशेष पृष्ठ पर अतिथि देवो भवः के हमारे खास मेहमान हैं भारतीय मनोरंजन जगत के बहुमुखी, अनुशासित और लोकप्रिय अभिनेता रजनीश दुग्गु ल जी। कला और ग्लैमर की दुनिया में ऐसे बहुत कम कलाकार होते हैं, जो मॉडलिंग के रैंप से लेकर सिनेमा के बड़े पर्दे, टेलीविजन और अब डिजिटल मंच तक अपनी एक जैसी दमदार छाप छोड़ पाते हैं। बिना किसी फिल्मी पृष्ठभूमि के केवल अपनी कड़ी मेहनत, धैर्य, बेहतरीन फिटनेस और सधे हुए अभिनय के दम पर रजनीश दुग्गु ल ने इंडस्ट्री में जो सम्मानजनक मुकाम हासिल किया है, वह नई पीढ़ी के कलाकारों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है।
शिक्षा से रैंप तक की स्वर्णिम शुरुआत दिल्ली में जन्मे रजनीश दुग्गु ल ने ग्लैमर की दुनिया में कदम रखने से पहले अपनी शिक्षा की मजबूत नींव रखी। उन्होंने दिल्ली विश्विद्यालय से बीकॉम और एपीजे स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से बीबीए की डिग्री हासिल की। साल 2003 उनके जीवन का निर्णायक मोड़ साबित हुआ, जब उन्होंने प्रतिष्ठित ग्रासिम मिस्टर इंडिया का खिताब अपने नाम किया। इसी वर्ष उन्होंने लंदन में आयोजित मिस्टर इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया और फर्स्ट रनर-अप रहकर अंतराष्ट्रीय मंच पर देश का मान बढ़ाया। फैशन जगत में उनके दबदबे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि साल 2005 में उन्हें किंगफिशर मॉडल ऑफ द ईयर के सम्मान से नवाजा गया। मॉडलिंग के दिनों में ही बॉम्बे वाइकिं ग्स के सुपरहिट म्यूजिक वीडियो छोड़ दो आंचल ने उन्हें देश के हर घर में लोकप्रिय बना दिया और यहीं से उनके अभिनय के सफर की मजबूत राह खुली।
फिल्म 1920 से बड़े पर्दे पर दमदार आगाज साल 2008 में निर्देशक विक्रम भट्ट की सुपरहिट हॉर थ्रिलर फिल्म 1920 में अर्जुन राठौड़ के किरदार के साथ रजनीश दुग्गु ल ने बॉलीवुड में प्रभावशाली पदार्पण किया। पहली ही फिल्म में उनके गंभीर और संतुलित अभिनय को दर्शकों व समीक्षकों ने खूब सराहा। इसके बाद उन्होंने फिर, बी के यरफुल, डेंजरस इश्क, सम्राट एंड कंपनी, स्पार्क, एक पहेली लीला, लाल रंग, डायरेक्ट इश्क, बेईमान लव, वजह तुम हो और सांसें जैसी फिल्मों में अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया। डेंजरस इश्क में जहां उन्होंने चार अलग-अलग कालखंडों के किरदार निभाकर अपनी अभिनय क्षमता से चौंकाया, वहीं लाल रंग में एसपी गजराज सिंह के रूप में उनकी सधी हुई अदाकारी को खूब पसंद किया गया। क्रिएचर 3डी के लोकप्रिय गीत मोहब्बत बरसा देना तू और मैं कृ ष्ण हूँ में उनकी विशेष उपस्थिति भी दर्शकों के बीच काफी चर्चित रही।
चुनौतीपूर्ण कि रदारों और प्रयोगों की लंबी फे हरिस्त अपने करियर में किसी एक छवि में न बंधने वाले रजनीश दुग्गु ल ने हमेशा कुछ नया और चुनौतीपूर्ण करने को प्राथमिकता दी। उड़नछू तेरी भाभी है पागल, मुश्किल, खल्ली बल्ली और बाल नरेन जैसी फिल्मों से होते हुए उन्होंने अपनी अभिनय यात्रा को लगातार नई धार दी। साल 2025 की चर्चित फिल्म उदयपुर फाइल्स में आईबी अधिकारी ईश्वर सिंह के संवेदनशील किरदार और साल 2026 की छत्तीसगढ़ी फिल्म महाकाव्य श्री रामायण कथा में रावण की सशक्त भूमिका निभाकर उन्होंने साबित कर दिया कि वे भाषा और शैली की सीमाओंसे परे हर किरदार को पूरी गहराई से जीते हैं। छोटे पर्दे पर पौराणिक छवि और खतरों के खिलाड़ी का ताज बड़े पर्दे के साथ-साथ टेलीविजन पर भी रजनीश दुग्गु ल की पारी बेहद सफल और यादगार रही है। साल 2014 में उन्होंने देश के सबसे बड़े स्टंट रियलिटी शो फियर फै क्टर खतरों के खिलाड़ी के पांचवें सीजन की ट्रॉफी जीतकर अपनी अद्भुतु फिटनेस, साहस और मानसिक मजबूती का लोहा मनवाया।
छोटे पर्दे पर पौराणिक और ऐतिहासिक किरदारों में दर्शकों ने उन्हें अपार स्नेह दिया। रामलीला अजय देवगन के साथ में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम, आरंभ में पराक्रमी योद्धा वरुण देव, श्रीमद्भागवत महापुराण में भगवान श्रीकृ ष्ण और संजोग में राजीव कोठारी के किरदार में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। ओटीटी के दौर में नई और मजबूत पारी बदलते समय और दर्शकों की पसंद के साथ कदमताल करते हुए रजनीश दुग्गु ल डिजिटल मंच पर भी पूरी मजबूती के साथ सक्रिय हैं। जियोसिनेमा की चर्चित वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश में इंस्पेक्टर रणविजय अहलावत, एपिक ऑन के शो वीडियो कै म घोटाला में सब इंस्पेक्टर विनय कुमार, नेटफ्लिक्स की वैश्विक सीरीज पोस्टकार्डमें डॉ. सिद्धार्थकपूर और साल 2025 में लहरें की चर्चित सीरीज में रवि की प्रभावशाली भूमिका निभाकर उन्होंने ओटीटी के दर्शकों के बीच भी अपनी मजबूत पैठ बना ली है।
ग्लैमर और चकाचौंध से भरी इस दुनिया में रहने के बावजूद रजनीश दुग्गु ल निजी जीवन में बेहद सहज, विनम्र और पारिवारिक इंसान हैं। उनकी शादी पल्लवी दुग्गु ल से हुई है और उनकी एक प्यारी बेटी टिया है। व्यस्त शूटिंगं कार्यक्रमों के बीच भी वे अपने परिवार, स्वास्थ्य और अनुशासित दि नचर्या को पूरी प्राथमिकता देते हैं। देश दर्पण संवाद परिवार अपने इस विशेष अतिथि रजनीश दुग्गु ल जी का हृदय से स्वागत करता है और कामना करता है कि मनोरंजन जगत में उनकी यह प्रेरणादायी यात्रा यूं ही नई ऊं चाइयों को छूती रहे।

